पीएम के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से हुई इतने करोड़ की कमाई!

पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाता है।अब तक इसके 78 एपिसोड प्रसारित किए गए हैं।

98

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात से अब तक 30.80 करोड़ रुपए के राजस्व प्राप्त होने की जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से राज्यसभा में दी गई। यह राजस्व 2014 से अब तक प्राप्त हुआ है। इनमें 2017-18 में सबसे ज्यादा 10.64 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।

बता दें कि पीएम के ‘मन की बात’ कार्यक्रम महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाता है।

अब तक 78 एपिसोड प्रसारित
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण अनुराग ठाकुर ने एक लिखित जवाब में जानकार दी कि प्रसार भारती की ओर से अब तक ‘मन की बात’ के 78 एपिसोड प्रसारित किए गए हैं।

सबसे अधिक राजस्व 2017-18 में प्राप्त हुआ
रेडियो और डीडी के साथ ही 91 निजी चैनलों और डीटीएच प्लेटफॉर्म पर पीएम के इस कार्यक्रम को प्रसारित किया गया। मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पहले साल यानी 2014-15 में 1.16 रुपए का रेवेन्यू हासिल हुआ था।  2015-16 में यह राशि बढ़कर 2.81 करोड़ रुपए हो गई और फिर 2016-17 में यह 5.14 करोड़ रुपए हो गई। सबसे अधिक 10.64 करोड़ रुपए का राजस्व 2017-18 में प्राप्त हुआ। इसके बाद 2018-19 में यह आंकड़ा बढ़कर 7.47 करोड़ रुपए हो गया, जबकि 2019-20 में 2.56 करोड़ रुपए की कमाई हुई, वहीं 2020-21 के दौरान 1.02 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।

ये भी पढ़ेंः उस गंदी बात के लिए राज कुंद्रा भी हुए बंदी

14.35 करोड़ तक रही व्यूरशिप
ठाकुर ने बताया कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम का व्यूरशिप 14.35 करोड़ तक रही। उन्होंने बताया कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण पूरी तरह से प्रसार भारती के संसंधानों के माध्यम से किया गया। इसके लिए अलग से किसी बाहरी संसाधन का इस्तेमाल नहीं किया गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.