white papers: पूर्व की यूपीए सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन का होगा खुलासा, मोदी सरकार ने लिया यह निर्णय

सदन का बजट सत्र 31 जनवरी से लेकर शुक्रवार 09 फरवरी को समाप्त होना था। इसे एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। संसद का वर्तमान सत्र अब शनिवार 10 फरवरी को समाप्त होगा।

124

white papers: मोदी सरकार(Modi government) संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के 10 वर्षों के कार्यकाल के दौरान आर्थिक कुप्रबंधन को लेकर श्वेत पत्र लाने की योजना(Plan to bring white paper on economic mismanagement) बना रही है।

9 या 10 फरवरी को लाएगी श्वेत पत्र
सूत्रों का कहना है कि ये श्वेत पत्र सदन में शुक्रवार (9 फरवरी) या फिर शनिवार (10 फरवरी) को पेश किया जा सकता है। यह श्वेत पत्र यूपीए शासनकाल के दौरान अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन पर केंद्रित होगा। माना जा रहा है कि इस दौरान मोदी सरकार अपने 10 वर्षों के विकास कार्यों का लेखाजोखा भी संसद में पेश कर सकती है।

Ayodhya: रामलला का दर्शन कर भावविभोर हो गया अरुणाचल प्रदेश का मंत्रिमंडल, दर्शनार्थियों में ये रहे शामिल

संसद का वर्तमान सत्र 10 फरवरी को होगा समाप्त
उल्लेखनीय है कि सदन का बजट सत्र 31 जनवरी से लेकर शुक्रवार 09 फरवरी को समाप्त होना था। इसे एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। संसद का वर्तमान सत्र अब शनिवार 10 फरवरी को समाप्त होगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.