Maharashtra: मराठा आरक्षण पर कैबिनेट उपसमिति की बैठक, जारांगे भी होंगे शामिल !

मराठा आरक्षण को लेकर जालना जिले में भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जारांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) को भी सरकार ने इस बैठक के लिए आमंत्रित किया है।

197

मराठा आरक्षण (Maratha reservation) को लेकर महाराष्ट्र (Maharashtra) के कई जिलों में हिंसक आंदोलन को देखते हुए महाराष्ट्र कैबिनेट उपसमिति (Cabinet subcommittee) की बैठक चार सितंबर 2023 को दोपहर में होगी, जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) सहित कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। मराठा आरक्षण को लेकर जालना जिले में भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जारांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) को भी सरकार ने इस बैठक के लिए आमंत्रित किया है।

जालना में लगा कर्फ्यू
तीन सितंबर को मराठा समुदाय के लिए आरक्षण को लेकर किया गया आंदोलन राज्य के कई जिलों में हिंसक हो गया।
आरक्षण की मांग का आंदोलन जालना, सोलापुर, औरंगाबाद और नागपुर में काफी उग्र हो गया । जालाना (Jalna) में तो प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए 04 सितंबर से 17 सिंतबर 2023 तक कर्फ्यू (curfew) का आदेश कर दिया है। यहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। हालांकि सरकार ने जालना के पुलिस अधीक्षक को जबर्दस्ती छुट्टी पर भेज दिया है। फिर भी पुलिस की लाठीचार्ज को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है।

फडणवीस ने दिया न्याय का भरोसा
आंदोलन की उग्रता के मद्देनजर ही राज्य सरकार ने कैबिनेट उपसमिति की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने जारांगे पाटिल को जालना की घटना में न्यायोचित कदम उठाने का आश्वासन देते हुए उन्हें महाराष्ट्र कैबिनेट उपसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया है।

पंकजा मुंडे की जांच की मांग
जालना में मराठा आरक्षण की मांग करते प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की भाजपा नेता पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) ने निंदा करते इस घटना की विस्तृत जांच की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों की बात सुनी जानी चाहिए। राज्य के मुख्यमंत्री ने भी राज्य में मराठा आरक्षण को लागू करने की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी देते हुए लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें –MP: जेपी नड्डा ने किया जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ, विपक्षी गठबंधन पर बोला हमला

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.