Lok Sabha Elections: ‘भारत को राम राज्य बनने…!’ राजनाथ सिंह का दावा

78

Lok Sabha Elections के पहले चरण के लिए कठुआ-डोडा-उधमपुर लोकसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान तेज हो गया है।राजनीतिक दलों के नेता अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांग रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 15 अप्रैल को जिला कठुआ के बसोहली क्षेत्र में चुनावी रैली में कहा कि भारत को राम राज्य बनने के लिए अब कोई नहीं रोक सकता, जिसका आगाज अब हो चुका है।

आर्थिक रूप से सुधार की शुरुआत
अपने संबोधन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज हमारे देश का धीरे-धीरे आर्थिक रूप से सुधार होना शुरू हुआ है। एक दौर ऐसा था कि भारत विश्व में 15वें स्थान पर आर्थिक रूप से खड़ा था लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में भारत पांचवें स्थान पर है और आने वाले 2027 तक भारत विश्व की टॉप 3 देश में से एक होगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पिछले 70 वर्षों में कांग्रेस ने जो वादे देश की जनता के साथ किए थे, अगर उस पर खरा उतरे होते तो आज भारत विश्व के 5वीं अर्थव्यवस्था पर खड़ा होता लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

घोषणा पत्र के वादों पर नहीं उतरे खरे
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने बड़े-बड़े घोषणा पत्रों में जो वादे किए थे, उस पर खरा नहीं उतरे लेकिन देश में भाजपा सरकार बनी तो उन्होंने सबसे पहले जम्मू कश्मीर में धारा 370 को निरस्त किया। यह वादा मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर की जनता के साथ किया था और आज पूरा हुआ है। कांग्रेस 1984 से एक ही नारा देते रहे कि राम मंदिर बनाएंगे लेकिन 30 वर्ष बीत जाने के बाद वहां पर कोई भी राम मंदिर नहीं बनाया गया। लेकिन मोदी जी की सरकार ने मात्र 10 वर्षों के अंदर ही राम जी का मंदिर बना दिया जिसकी प्राण प्रतिष्ठा मोदी जी ने की।

Lok Sabha Elections: ‘मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया और दिग्विजय…!’ शिवराज ने साधा कांग्रेस पर निशाना

तीन तलाक से मिला मुस्लिम महिलाओं को न्याय
यूनिफॉर्म सिविल कोड पर राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने डंके की चोट पर 5 वर्षों के अंदर समान नागरिक संहिता लागू की लेकिन इस पर भी कुछ दल अफवाहें उड़ा रहे हैं। इसे लेकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। राजनाथ सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया कि सीएए के कार्यान्वयन के बाद कोई भी भारतीय नागरिक अपनी नागरिकता नहीं खोएगा, जबकि भाजपा अगले पांच वर्षों में पार्टी घोषणापत्र में किए गए वादे के अनुसार समान नागरिक संहिता को लागू करने का अपना वादा निभाएगी। तीन तलाक पर राजनाथ सिंह ने कहा कि चाहे उनकी पार्टी सरकार बनाए या न बनाए, महिलाओं की गरिमा और सम्मान पर हमला उन्हें स्वीकार्य नहीं है।

गुलमर्ग में बर्फ के साथ खेलते नजर आए थे राहुल-प्रियंका
राहुल गांधी और प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा समाप्त करने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गुलमर्ग में बर्फ के साथ खेलते नजर आए थे, यह तभी संभव हुआ है, जब अनुच्छेद 370 को हटाया गया है। सिंह ने कहा कि यहां के कुछ राजनीतिक दलों ने कहा था कि जब अनुच्छेद 370 समाप्त होगी तो जहां पर तिरंगा उठाने वाला कोई नहीं रहेगा लेकिन आज जम्मू कश्मीर के हर घर-घर और कोने-कोने में तिरंगा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर को ब्याज सहित चीजें लौटाई हैं। जम्मू-कश्मीर विकास और प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.