Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली कांग्रेस में दो फाड़, आम आदमी पार्टी से गठबंधन का विरोध जारी

दिल्ली कांग्रेस में इस्तीफा का दौर शुरू हो गया है।

82

Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस (Delhi Pradesh Congress) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के साथ हुए गठबंधन का विरोध थमने का नाम नही है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) के समर्थन में कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट हो रहे है। 200 कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आलाकमान को अपनी नाराजगी भरी ईमेल लिखी है।

दिल्ली में कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) और उदित राज (Udit Raj) को उम्मीदवार बनाने को लेकर दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में असंतोष है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया के खिलाफ असंतोष बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले ही बावरिया के साथ विवाद के बाद दिल्ली के पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान ने कांग्रेस छोड़ दी थी। अरविंदर सिंह लवली का कहना है कि दिल्ली कांग्रेस आप पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने एक तरफा फैसला किया।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में भाजपा प्लान सूरत, इंदौर के कांग्रेस उम्मीदवार ने उठाया यह कदम

इस्तीफा चिंगारी, दिल्ली कांग्रेस में भड़की आग
दिल्ली कांग्रेस में इस्तीफा का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली कांग्रेस के नाराज नेताओं ने कांग्रेस वाला कमान को 200 मेल भेजे हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि 31 अगस्त 2003 को प्रदेश कांग्रेस की कमान अरविंदर सिंह लवली के हाथ में आने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जान आई थी। इससे पहले दिल्ली कांग्रेस हाशिए पर चली गई थी। लवली के बाद दिल्ली के रण में कांग्रेस दोबारा से त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बनने लगी थी लेकिन आप से गठबंधन के आल्हा कमान के एक निर्णय ने दूध में उबाल पर पानी के छीटे मारने वाला काम किया।

यह भी पढ़ें- Pro-Khalistan Slogans: खालसा दिवस पर पीएम ट्रूडो की मौजदगी में लगे खालिस्तान समर्थक नारे

कांग्रेस के प्रचार अभियान पर पड़ेगा असर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली के इस्तीफे से लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान को भी झटका लगना तय है पार्टी सूत्रों के माने तो नए अध्यक्ष को लेकर अभी एक राय नहीं बन सकी है पहली बार दिल्ली में गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से कलह सामने आ रही है पिछले सोमवार को दिल्ली कार्यालय में तीनों प्रत्याशियों की मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करने को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में भी नाराज कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की थी साथ ही चार दिन पहले उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से उदित राज को प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज वरिष्ठ नेता राजकुमार जैन को इस्तीफा दे दिया था।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.