Lok Sabha Elections 2024: भाजपा की सातवीं सूची जारी, अमरावती से नवनीत राणा को मिला टिकट

भाजपा की सातवीं सूची जारी हो गई है। सूची में दो उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। अमरावती से नवनीत राणा को टिकट दिया गया है। वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।

67

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा की सातवीं सूची जारी हो गई है। सूची में दो उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। अमरावती से नवनीत राणा को टिकट दिया गया है। वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।

महाराष्ट्र के अमरावती लोकसभा चुनाव क्षेत्र के साथ ही कर्नाटक की एक सीट पर भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है। कर्नाटक के चित्रदुर्ग सीट से गोविंद करजोल को भाजपा ने मैदान में उतारने की घोषणा की है।

इसके साथ ही महाराष्ट्र की अमरावती सीट को लेकर बनी भ्रम की स्थिति समाप्त हो गई है। नवनीत राणा भाजपा के टिकचट पर चुनाव लड़ेंगी। वे वर्तमान में यहीं से निर्दलीय सांसद हैं। यह सीट भाजपा और महाराष्ट्र के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है।

ये भी पढ़ेंः Bullion Market में बढ़ी सोने की चमक, चांदी में मामूली गिरावट! जानिये, आपके शहर में कितना रहा भाव

कर्नाटक की चित्रदुर्ग सीट एससी के लिए रिजर्व है और यहां से भाजपा ने गोविंद करजोल को टिकट दिया है। अमरावती सीट पर एमवीए ने अभी तक उम्मीदवार नहीं उतारा है और उसके सहयोगी दलों में अभी तक सहमति नहीं बन पाई है।

लोकसभा चुनाव 2024 लाइव अपडेट
लोकसभा चुनाव 2024 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में होने वाला है। विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। उसके बाद से ही मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक अभियान शुरू हो गए हैं।

बहुमत के लिए जरुरी है 272 सांसदों का समर्थन
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय संसद के 543 सदस्यीय निचले सदन के लिए प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान होगा। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। सरकार बनाने के लिए लोकसभा में कम से कम 272 सांसदों का समर्थन जरूरी है।

एनडीए का 400 पार का लक्ष्य
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में फोकस दो प्रमुख राजनीतिक गठबंधनों, इंडी गठबंधन और एनडीए पर है। इंडी में कांग्रेस, आप, टीएमसी आदि राजनीतिक दल शामिल हैं। एनडीए में बीजेपी, पीएमके, जदयू आदि दल हैं। सत्तारूढ़ एनडीए सरकार लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जनादेश हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए का लक्ष्य लोकसभा में 400 से ज्यादा सीटें जीतने का है।

543 लोकसभा सीटों के लिए मतदान के अलावा, भारत के चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनावों के साथ-साथ 26 रिक्त सीटों के लिए विधानसभा उपचुनाव की भी घोषणा की है।

लोकसभा चुनाव 2024: चरणवार कार्यक्रम

• चरण 1- 19 अप्रैल

• चरण 2- 26 अप्रैल

• चरण 3- 7 मई

• चरण 4 – 13 मई

• चरण 5 – 20 मई

• चरण 6 – 25 मई

• चरण 7 – 1 जून

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.