भारत विश्व का सबसे विशाल एवं जीवंत लोकतंत्र: Om Birla

दोनों पक्षों ने भारत और यूरोपीय संसद के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी चर्चा की और वैश्विक स्तर पर लोकतंत्र और विविधता को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की।

1051

यूरोपीय संसद (European Parliament) के भारत प्रकोष्ठ प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष मोर्टेन लोककेगार्ड तथा सुरक्षा एवं रक्षा उपसमिति की अध्यक्ष (Security and Defense Subcommittee Chairman) नथाली लोइसो के नेतृत्व में यूरोपीय संसद के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) के साथ मंगलवार को संसद भवन में बैठक (meeting) की। भारतीय लोकतंत्र के मंदिर में प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए बिरला ने कहा कि भारत (India) विश्व का सबसे विशाल एवं जीवंत लोकतंत्र है।

संवाद, बहस और चर्चा भारतीय संसदीय लोकतंत्र का आधार
बिरला ने इस तथ्य की सराहना की कि संवाद, बहस और चर्चा भारतीय संसदीय लोकतंत्र का आधार हैं। देश की संघीय लोकतांत्रिक संरचना के सन्दर्भ में, उन्होंने उल्लेख किया कि भारत की संवैधानिक प्रणाली में राज्य व्यवस्था के तीनों अंग नियंत्रण और संतुलन की पारदर्शी प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए सद्भाव से कार्य करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के दृढ़ संकल्प के साथ एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में तेजी से उभर रहा है।

संसद के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर हुई चर्चा
दोनों पक्षों ने भारत और यूरोपीय संसद के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी चर्चा की और वैश्विक स्तर पर लोकतंत्र और विविधता को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की। यूरोपीय संसद के सदस्यों ने जी-20 में भारत के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने आतंकवाद और अन्य वैश्विक चुनौतियों के खिलाफ भारत की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने दोनों संसदों के बीच संसदीय सहयोग बढ़ाने के महत्व को भी रेखांकित किया।(हि.स.)

यह भी पढ़ें – Shri Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आडवाणी और जोशी को मिला निमंत्रण

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.