आई.एन.डी.आई.ए. गठंधन का क्या होगा? सपा की साइकिल को कांग्रेस कर रही है पंचर

कहने को तो इंडिया गठबंधन के बैनरल तले सभी विपक्ष एकजुट हैं, लेकिन बीच-बीच में ऐसी खबरें आते रहती हैं, जिससे उनकी एकजुटता पर सवाल उठने लगते हैं।

385

इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन भी है और भीतरघात की भी प्रक्रिया साथ-साथ चल रही है। ऐसे में सवाल इंडिया गठबंधन का भविष्य क्या है। दरअस्ल दोनों पार्टियों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। अभी हाल में ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी को गठबंधन धर्म निभाने की नसीहत दी थी। अब कांग्रेस समाजवादी पार्टी के कई युवा दिग्गज नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कराने जा रही है।

शिवपाल के खास होंगे कांग्रेस में शामिल
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार अभी तक लोकसभा चुनाव आते-आते सपा की जगह बसपा से भी गठबंधन हा सकता है। वहीं एक इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी नेता और शिवपाल यादव के खास नेता कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। इसके लिए विधिवत बड़ा कार्यक्रम करने की तैयारी भी है। उनके साथ एक हजार से अधिक युवा नेताओं के शामिल होने की संभावना है। उस कार्यक्रम में उप्र के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री 23 अगस्त को काशी में पांच हजार महिलाओं से करेंगे संवाद

बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू
एक कांग्रेस पदाधिकारी ने बताया कि इसके लिए बड़े स्तर पर बैनर-पोस्टर भी बनवाया जा रहा है। लखनऊ के प्रदेश कार्यालय पर तीन अक्टूबर को कार्यक्रम होने की संभावना है। इसको अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के अधिकांश जिलों से सपा कार्यकर्ता और नेता कांग्रेस में शामिल होंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.