Hindu: यह इस राज्य( छत्तीसगढ़) का सौभाग्य है कि इसे संतों के चरणों में चलने वाला और संतों की शरण में जाने वाला मुख्यमंत्री मिला है। माता कौशल्या की तपोभूमि छत्तीसगढ़ को हिंदू राष्ट्र के नाम से प्रतिष्ठित करने के लिए छत्तीसगढ़ का समस्त संत समाज, सभी संप्रदाय और जनजातियां उनका साथ देंगी। जब भी संत समाज को गौशालाओं और मंदिरों के जीर्णोद्धार में सहायता की आवश्यकता पड़ी, हमें गर्व है कि मुख्यमंत्री साय ने स्वयं इस पर ध्यान दिया और इस समस्या का समाधान किया। ईश्वर, देश और धर्म का अपमान करने वालों को बुलडोजर से रौंद दो। यह आह्वान पारेश्वर धाम के संस्थापक प. बालकदास महाराज ने किया।
राज्य स्तरीय हिंदू राष्ट्र अधिवेशन रविवार, 27 जुलाई को रायपुर, छत्तीसगढ़ में हिंदू जनजागृति समिति और पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ (रायपुर) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ राज्य के सैकड़ों से अधिक हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि, संत, धर्मावलंबी, वकील, व्यापारी और राजनीतिक नेता उपस्थित थे। इस अवसर पर पारेश्वर धाम के संस्थापक पं. बालकदास महाराज बोल रहे थे।
छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पं. युधिष्ठिरलाल महाराज, पं. रामबालकदास महाराज, महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दास महाराज, पं. वेदप्रकाशाचार्य महाराज, सनातन संस्था के पं. अशोक पात्रिकर, धर्मसिंधु फाउंडेशन (ओम प्रतिष्ठान) के संस्थापक अध्यक्ष और स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के कार्याध्यक्ष रणजीत सावरकर, भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक सुशील द्विवेदी और इस सम्मेलन में हिंदू जनजागृति समिति के प्रांत संगठक सुनील घनवट आदि उपस्थित थे।
Join Our WhatsApp Community
