Hindu: ‘ईश्वर की अधिष्ठान और साधना से ही होगी हिन्दू राष्ट्र की स्थापना!’ सनातन संस्था के धर्मप्रचारक पू. अशोक पात्रीकर का प्रतिपादन

हिन्दू जनजागृति समिति और पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ (रायपुर) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 27 जुलाई को छत्तीसगढ़ के रायपुर में राज्य स्तरीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन आयोजित किया गया।

933
धर्मप्रचारक पू. अशोक पात्रीकर का सम्मेलन में भाषण
पू. अशोक पात्रीकर ने हिन्दू राष्ट्र की स्थापना पर विचार साझा किए।

Hindu: जिस प्रकार भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाया था, किन्तु उस समय गोपियों ने उसे सहारा देने के लिए लाठियों का प्रयोग किया था। उसी प्रकार वर्तमान परिस्थिति में, हिंदुओं को साधना और आत्मबल बढ़ाकर हिन्दू राष्ट्र के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। ईश्वर की अधिष्ठान और साधना से ही हिन्दू राष्ट्र की स्थापना होगी। इसके लिए, ईश्वर का निरंतर नामजप और प्रतिदिन साधना करते हुए धर्मयोद्धा बनना आवश्यक है। यह प्रतिपादन सनातन संस्था के विदर्भ और छत्तीसगढ़ के धर्मप्रचारक पू. अशोक पात्रीकर ने किया।

हिन्दू जनजागृति समिति और पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ (रायपुर) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 27 जुलाई को छत्तीसगढ़ के रायपुर में राज्य स्तरीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य के सैकड़ों से अधिक हिंदूवादी संगठनों के प्रतिनिधि, संत, धर्मप्रेमी नागरिक, वकील, व्यापारी और राजनीतिक नेता उपस्थित थे। इस अवसर पर सनातन संस्था के विदर्भ, छत्तीसगढ़ के धर्म प्रचारक पं. अशोक पात्रीकर बोल रहे थे।

Hindu: ईश्वर, देश और धर्म का अपमान करने वालों पर बुलडोजर चला दो!’ पारेश्वर धाम के संस्थापक प. बालकदास महाराज का आह्वान

छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पं. युधिष्ठिरलाल महाराज, पं. रामबालकदास महाराज, महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दास महाराज, पं. वेदप्रकाशाचार्य महाराज, पारेश्वरधाम के संस्थापक पं. बालकदास महाराज, सनातन संस्था के पं. अशोक पात्रिकर, धर्मसिंधु फाउंडेशन (ओम प्रतिष्ठान) के संस्थापक अध्यक्ष और स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के कार्याध्यक्ष अध्यक्ष रणजीत सावरकर, भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक सुशील द्विवेदी और हिंदू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ राज्य आयोजक सुनील घनवट उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.