Hindu: हमारे ही लोगों द्वारा फर्जी नैरेटिव के जरिए हिंदुओं को बांटने की साजिश चल रही है। भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्म को नष्ट करने की साजिश जानबूझकर की जा रही है। इसीलिए इस पीढ़ी को श्री राम, श्री कृष्ण और भगवान शिव की आलोचना करने पर भी कोई आपत्ति नहीं होती। प्राचीन काल से चले आ रहे पवित्र त्योहारों को मनाने के बजाय, आज की युवा पीढ़ी त्योहारों की छुट्टियों का उपयोग मौज-मस्ती के लिए कर रही है। इसलिए, मुसलमान और ईसाई इसका फायदा उठाकर इन हिंदुओं की आस्था को नष्ट कर रहे हैं। ये बात पूर्व पुलिस महानिरीक्षक सुशील द्विवेदी ने कही है।
हिंदू जनजागृति समिति और पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ (रायपुर) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित राज्य स्तरीय हिंदू राष्ट्र सम्मेलन रविवार, 27 जुलाई को छत्तीसगढ़ के रायपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य के सैकड़ों से ज़्यादा हिंदूवादी संगठनों के प्रतिनिधि, संत, धार्मिक नागरिक, वकील, व्यापारी और राजनीतिक नेता उपस्थित थे। पूर्व पुलिस महानिरीक्षक सुशील द्विवेदी इस अवसर पर बोल रहे थे।
छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पं. युधिष्ठिरलाल महाराज, पं. रामबालकदास महाराज, महामंडलेश्वर सर्वेश्वरदास महाराज, पं. वेदप्रकाशाचार्य महाराज, सनातन संस्था के पं. अशोक पात्रिकर, धर्मसिंधु फाउंडेशन (ओम प्रतिष्ठान) के संस्थापक अध्यक्ष और स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के कार्याध्यक्ष रणजीत सावरकर, भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव प्रबल प्रताप सिंह जुदेव और हिंदू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ राज्य आयोजक इस सम्मेलन में सुनील घनवट उपस्थित थे।
Join Our WhatsApp Community
