कांग्रेस ने आदिवासी समाज को वोट बैंक के रूप में किया इस्तेमाल: बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर हर गांव में सड़क, पुल और बिजली पहुंची।

361

संकल्प यात्रा (Sankalp Yatra) के सातवें चरण के दौरान बिशुनपुर विधानसभा (Bishnupur Assembly) में भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने आईएनडीआईए गठबंधन (INDIA Alliance) पर जमकर हमला बोला एवं भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने रविवार (8 अक्टूबर) को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। आजाद भारत में आदिवासी समाज को सिर्फ भाजपा ने सम्मान दिया है। अलग झारखंड राज्य की सौगात, अलग आदिवासी मंत्रालय, संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करना, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को गौरव दिवस, आदिवासी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाना और यहां तक कि आजादी के बाद पहली बार मोदी मंत्रिमंडल में आठ आदिवासी को मंत्री बनाया गया।

यह भी पढ़ें- अनिल अंबानी की रिलायंस कंपनी को बड़ा झटका, जीएसटी विभाग ने भेजा नोटिस; जानें क्या पूरा मामला

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर गांव-गांव तक सड़क, पुल-पुलिया और बिजली पहुंचा। कांग्रेस शासन काल में शादी में बारात भी पैदल जाना पड़ता था। आज भाजपा के बनाये सड़कों की मरम्मत तक नहीं करवा पा रहे हैं हेमंत सोरेन। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में कानून व्यवस्था इतनी लचर है कि पिछले छह महीने में 23 व्यापारियों की हत्या हुई है, जिनमें से नौ व्यापारियों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग किया था।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा मांगने के बावजूद नहीं मिलना सरकार के नीतियों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। लापरवाह अधिकारी पर कार्रवाई होना ही चाहिए। भाजपा सरकार बनने पर जांच कराएगी और जिम्मेवार व्यक्ति के खिलाफ करवाई होगी। साथ ही कहा कि हेमंत सरकार दलालों-बिचौलियों को सुरक्षा मुहैया करवा रही है जबकि व्यापारी वर्ग अपराधियों के निशाने पर हैं। व्यापारी मारे जा रहे हैं।

मरांडी ने कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन रोहिंग्या व बांग्लादेशियों को पनाह दे रहा है। इजराइल में हमास ने जिस प्रकार से हमला किया है यदि ऐसा गठबंधन रहा तो भारत की स्थिति भी यही होगी। उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के छापे में अब तक एक हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त हुई है। इससे भ्रष्ट दल बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड को भ्रष्टाचारियों से बचाना है। बिशुनपुर विधानसभा के लोगों को संकल्प लेकर जाना है फिर से 2024 में केंद्र में नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाना है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.