कांग्रेसः क्या से क्या हो गया!

1851 में जवाहरलाल नेहरु के अध्यक्ष पद संभालने के बाद इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी इसके अध्यक्ष रह चुके हैं। मौजूदा समय में सोनिया गांधी पार्टी की कप्तान हैं। आजादी के बाद प्रधानमंत्री के तौर पर भी कांग्रेस ने ही सबसे ज्यादा समय तक सत्ता का सुख भोगा है

115

भारत की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने 28 दिसंबर 2020 को अपना 136वां स्थापना दिवस मनाया। यह भारत की सबसे पुरानी पार्टी है। आजादी के बाद पार्टी की कमान ज्यादातर समय नेहरु-गांधी परिवार के हाथ में रही है। करीब 38 वर्षों तक इस पार्टी की कमान गांधी-नेहरु परिवार के पास रही है।

1851 में जवाहरलाल नेहरु के अध्यक्ष पद संभालने के बाद इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी इसके अध्यक्ष रह चुके हैं। मौजूदा समय में सोनिया गांधी पार्टी की कप्तान हैं। आजादी के बाद प्रधानमंत्री के तौर पर भी कांग्रेस ने ही सबसे ज्यादा समय तक सत्ता का सुख भोगा है।

ये भी पढ़ेंः क्या जेडीयू लेगी बीजेपी से बदला?

सबसे बुरे दौर में कांग्रेस
 वर्तमान में कांग्रेस बिलकुल अलग है। वह अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। कांग्रेस के 136वे स्थापना दिवस पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं और देश की आजदी में पार्टी के योगदान को याद किया। लेकिन सबसे आश्चर्य की बात यह है कि जब पार्टी बुरे दौर से गुजर रही है, तो पार्टी का चेहरा राहुल गांधी विदेश गए गुए हैं।

इससे पहले भी ऐसा देखा गया है कि जब पार्टी को उनकी जरुरत रही, वे देश में नहीं थेः

  • कई बार संसद सत्र शुरू होने के दौरान राहुल गांधी विदेश दौरे पर चले गए थे
  • इसी सत्र के दौरान कृषि बिल पास करते समय वे संसद से गायब थे।
  • कोरोना के प्रकोप शुरू होने के समय भी वे इटली चले गए थे।
  • लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद भी वे छुट्टी मनाने विदेश चले गए थे
  • महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के समय बी वे बैंकॉक चले गए थे
  • महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव के नतीजे आने के बाद भी वे एक बार विदेश चले गए थे दोनों ही राज्यों में कांग्रेस का पर्दर्शन निराशाजनक रहा था
  • पंजाब विधानसभा चुनाव के समय भी वे न्यू ईयर मनाने में व्यस्त थे
    अमित शाह ने ली थी चुटकी
    जब संसद में एसपीजी बिल पर चर्चा हो रही थी, तब गृह मंत्री अमित शाह ने बताया था कि राहुल गांधी ने 2015 से लेकर 2019 तक चार साल में कम से कम 247 विदेश यात्राएं की है। राहुल के रवैये ने एक बार फिर बीजेपी को प्रहार करने का मौका दे दिया है।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.