बीड़ी ‘ना’ जलाइले… तो जिंदा सुलगा दिया!

चारकोप साईबाबा मंदिर में आग लगने के मामले में हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। जिसमें से एक नाबालिग है।

96

मुंबई में तीन लोगों के आग में भस्म होने की खबर में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने बिड़ी दो लोगों को पुलिस ने सुलझा लिया है। जिसे दुर्घटना माना जा रहा था वह मामला हत्या का निकला। इसमें पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है जिसमें एक नाबालिग है।

युवराज ने सिगरेट मांगा था लेकिन, भावेश ने उसे भाव ही नहीं दिया। इससे गुस्साए युवराज ने भावेश की पिटाई कर दी। इसको लेकर भावेश ने एक योजना बनाई। उसने इस योजना में एक नाबालिग को साथ लिया और अपने समय का इंतजार करने लगा। इस बीच युवराज अन्य लोगों के साथ चारकोप के साई बाबा मंदिर में सोता था। शुक्रवार रात भी वह सुभाष खोडे, मन्नू गुप्ता के साथ मंदिर पर सो रहा था। जब सुबह के करीब 4.15 बजे अचानक मंदिर में आग लग गई

दमकल विभाग ने तीन को निकाला

आग लगने की सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग ने तीन लोगों को मंदिर से बाहर निकाला था। प्रारंभिक जांच में दमकल विभाग को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका थी। इस बीच सुभाष खोडे और युवराज को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया जबकि तीसरा मन्नु गुप्ता सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई।

इसे मराठी में पढ़ें – …म्हणून तिघांना पेटवले!

पुलिस को था शक!

इस मामले में पुलिस को शुरू से शक था। उसने इसमें अलग कोणों से जांच शुरू की तो इसमें आग लगाए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस को भावेश का सुराग मिला। लेकिन भावेश घटनावाले दिन से ही लापता था। उसकी खोजबीन करने के बाद अहमदनगर में वह मिला। भावेश के पैर में जलने के घाव भी मिले हैं। उससे मिली जानकारी के बाद एक नाबालिग को भी पकड़ गया।

ये भी पढ़ें – क्या जेडीयू लेगी बीजेपी से बदला?

ऐसे फूंक दिया

पिटाई से नाराज भावेश ने एक नाबालिग को साथ में लेकर रात में मंदिर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया। आग लगाने के दौरान भावेश भी जल गया है। उसके पैरों पर जलने के निशान हैं जिससे पुलिस को उसकी संलिप्तता का शक पक्का हो गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.