जनता को राहत, राऊत को उत्तर! ऐसा रहा सदन में सीएम एकनाथ शिंदे का संबोधन

विधान सभा में मुख्यमंत्री ने बहुमत सिद्ध कर दिया। इस अवसर पर धन्यवाद प्रस्ताव के उत्तर में आभार प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने पिछले पंद्रह दिनों के बीच हुई टीका टिप्पणियों का भी उल्लेख किया।

95

विश्वास मत प्राप्ति के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मन मुक्त चर्चा की। उन्होंने किसानों के लिए कल्याणकारी योजना, ईंधन की कीमत, विकास कार्यों को तीव्रता से पूरा करने का विश्वास दिलाया साथ ही पिछले पंद्रह दिनों में हुई टिप्पणियों का भी उत्तर दिया।

देवी ने किसकी बलि ली?
शिवसेना के असंतुष्ट गुट के विधायकों द्वारा कामाख्या देवी के दर्शन करने पर संजय राऊत ने तीखी टिप्पणी की थी। उन्होंने कामाख्या देवी को दी जानेवाली बलि से संदर्भित करते हुए 40 विधायकों का उल्लेख किया था। इसके उत्तर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि, देवी ने कहा है कि, जिस रेडा (भैंस का बछड़ा) ने यह कहा है वह हमें नहीं चाहिये और अतत: देवी ने किसी बलि ली?

ये भी पढ़ें – महाराष्ट्र में ‘युति’ रिटर्न्स, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विश्वास मत में जानिये किसे मिला कितना मत?

क्या कहा था राऊत ने?
संजय राऊत ने गुवाहाटी के रेडिसन हॉटेल में रुके शिवसेना के असंतुष्ट विधायकों पर विभिन्न टिप्पणियां की। ऐसी ही एक टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि, हमने मुंबई से 40 रेडा (भैंस का बछड़ा) भेजा है, कामाख्या देवी के लिए।

ईंधन के मूल्य होंगे कम
मुख्यमंत्री शिंदे ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल डीजल के मूल्यों पर वैट कम किया था। लेकिन राज्य सरकार ने ईंधन पर कोई कर कम नहीं किया। अब राज्य सरकार भी केंद्र सरकार का अनुसरण करते हुए पेट्रोल डीजल का वैट कम करेगी। आगामी कैबिनेट बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

किसान और विकास के परियोजनाओं को बल
किसानों की योजनाओं को तेजी से पूरा किया जाएग। उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ करके ऐसी स्थिति राज्य में निर्मित की जाएगी कि, कोई किसान आत्महत्या न करे। इसके साथ ही राज्य में विभिन्न संसाधन विकास की परियोजनाएं चल रही हैं। उनकी अड़चनों को दूर किया जाएगा और तय समय में पुर्णता प्रदान की जाएगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.