Bihar में जंगलराज 2-0? भाजपा ने मुख्यमंत्री से की यह मांग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक दिन के लिए भी सत्ता में रहना न केवल बिहार के लिए हानिकारक है, बल्कि बिहार को गर्त में धकेलने जैसा है।

1307

Bihar: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (BJP state president Samrat Chaudhary)ने बेगूसराय में शराब माफियाओं के दारोगा खमास चौधरी की हत्या(Murder of Inspector Khamas Chaudhary) और एक होमगार्ड जवान को गाड़ी से कुचल कर बुरी तरह घायल(A home guard jawan badly injured after being crushed by a car) करने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने 20 दिसंबर को यहां कहा कि बालू एवं दारू माफियाओं को संरक्षण देने वाले अपराध और भ्रष्टाचार के पर्याय राजद के साथ सरकार चलाने वाले बीमार नीतीश कुमार (Ill nitish kumar)से अब बिहार नहीं संभल रहा है। पूरे बिहार में बालू-दारू माफियाओं(sand-liquor mafias) ने कोहराम मचा रखा है और सरकार के मुखिया अपनी कुर्सी बचाने के लिए आंख मूंदे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिस राज्य की पुलिस सुरक्षित नहीं, वहां की जनता का भगवान ही मालिक है।

उन्होंने कहा कि विगत महीने भी बालू माफियाओं ने जमुई में एसआई प्रभात रंजन को ट्रैक्टर से रौंद कर जान ले ली थी। पुलिस के एक जवान को बेरहमी से कुचल दिया गया था। छह माह पहले बेगूसराय में ही एक अन्य दारोगा की हत्या शराब माफियाओं ने कर दी थी। पिछले दो महीने में नवादा, पटना, मुंगेर, सहरसा, सारण, जहानाबाद, किशनगंज आदि जिलों में 20 से ज्यादा ऐसी घटनाएं घटी हैं, जिसमें बालू, दारू तथा भू- माफियाओं द्वारा न केवल पुलिस बल पर हमले किए गए, बल्कि उन्हें खदेड़-खदेड़ कर पीटा भी गया।

नीतीश का सत्ता में रहना हानिकारक
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक दिन के लिए भी सत्ता में रहना न केवल बिहार के लिए हानिकारक है, बल्कि बिहार को गर्त में धकेलने जैसा है। ऐसे में मुख्यमंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए स्वयं इस्तीफा दे देना चाहिए।

Query for cash: महुआ मोइत्रा की मानहानि याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने फैसला रखा सुरक्षित

सत्ताधारियों के डीएनए में अपराध और भ्रष्टाचार
राजद पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों के साथ आज नीतीश कुमार बिहार में सरकार चला रहे हैं, उनके डीएनए में ही अपराध और भ्रष्टाचार है। ऐसे लोग जब भी सत्ता में आते हैं, अपराधियों व भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा देते हैं। अब बिहार की जनता अपराधियों को संरक्षण देने वाली ऐसी सरकार से तंग आ चुकी है। 2024 के लोकसभा और 2025 के विधान सभा चुनाव में माफियाओं को प्रश्रय देने वालों को बिहार की जनता सबक सिखायेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.