MP Cabinet: मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, दिल्ली में जेपी नड्डा के घर हुआ मंथन

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री के बाद अब मध्य प्रदेश को नए मंत्रिमंडल का इंतजार हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

1439

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) को लेकर रविवार (18 दिसंबर) की शाम को दिल्ली (Delhi) में भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के घर मंथन हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) की मौजूदगी में करीब एक घंटे चली बैठक में मंत्रिमंडल के चेहरों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav), दोनों उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ल, कैलाश विजयवर्गीय और नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे।

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री के बाद अब मध्य प्रदेश को नए मंत्रिमंडल का इंतजार हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इसी सिलसिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार शाम दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। उनके साथ डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्रिमंडल गठन को लेकर नेताओं ने एक घंटे चर्चा की।

यह भी पढ़ें- PM Modi: वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, जानें रूट और टाइमिंग

20 दिसंबर को हो सकता है कैबिनेट विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा था कि इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा। सूत्रों का कहना है कि रविवार को दिल्ली में हुई बैठक में संकेत मिले हैं कि 20 दिसंबर को मोहन यादव मंत्रिमंडल का गठन होगा।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.