Sushil Modi: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

 बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद सुशील कुमार मोदी का सोमवार देर रात निधन हो गया है।

360
Sushil Modi: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस
Sushil Modi: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

Sushil Modi: बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का सोमवार (13 मई) को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली।

मिली जानकारी के अनुसार, वो गले के कैंसर से पीड़ित थे । सुशील कुमार मोदी का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। सुशील कुमार मोदी ने कुछ दिन पहले एक्स पर कैंसर के बारे में जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें – Lok Sabha Elections: चौथे चरण 63.27 प्रतिशत मतदान, जानिये किस प्रदेश में कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

विजय सिन्हा ने जताया दुख
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी अब हमारे बीच नहीं रहे। पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। अपने संगठन कौशल, प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक विषयों पर अपनी गहरी जानकारी के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति और परिजनों को इस शोक की घड़ी में सम्बल प्रदान करें।’

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.