Lok Sabha Elections 2024: भाजपा की दूसरी सूची तैयार! केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम फाइनल

भाजपा ने अभी तक महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, तमिलनाडु जैसे राज्यों में एक भी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

70
Photo - Twitter - BJP

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए भाजपा (BJP) उम्मीदवारों (Candidates) की दूसरी सूची (Second List) लगभग तैयार हो गई है। सूची पार्टी की ओर से जल्द ही जारी किया जा सकता है। भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची के लिए सोमवार (मार्च 11) को मंथन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (Central Election Committee) की बैठक में 8 राज्यों की 100 से अधिक सीटों पर चर्चा हुई।

सूत्रों की मानें तो बैठक के दौरान गुजरात की बाकी सभी 11 सीटों पर चर्चा हुई, जिसमें 7 सीटों पर सहमति बन गई। मध्य प्रदेश की बाकी सभी पांच सीटों पर चर्चा पूरी हो गई, जिसमें चार सीटों पर सहमति बन गई। महाराष्ट्र की 25, तेलंगाना की आठ और कर्नाटक की सभी 28 सीटों पर मंथन हुआ।

यह भी पढ़ें-

जल्द जारी होगी दूसरी सूची
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची मंगलवार (12 मार्च) को सामने आ सकती है। हालांकि, इस बारे में किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

महाराष्ट्र की राजनीति का फैसला दिल्ली में
महाराष्ट्र की राजनीति की पृष्ठभूमि में दिल्ली में एक बेहद अहम बैठक हुई। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे, मंत्री चंद्रकांत पाटिल, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, विधायक आशीष शेलार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले मौजूद थे।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.