Lok Sabha Elections: पंजाब में भाजपा का बड़ा दांव, 2024 का ट्रेलर है लेकिन BJP की 2027 की राह साफ दिख रही है

भाजपा ने आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू को जालंधर संसदीय सीट से टिकट देकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को धोबी पछाड़ लगा दी।

355

भाजपा (BJP) पहली बार गठबंधन (Alliance) के बिना पंजाब (Punjab) की सभी संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पंजाब में लंबे समय तक शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के साथ चुनाव (Elections) लड़ चुकी है। किसानों (Farmers) के मुद्दे पर शिरोमणि अकाली दल ने भाजपा के साथ नाता तोड़ दिया था। इसके बाद भाजपा ने पंजाब में अपने दम पर चुनाव लड़ने का बड़ा फैसला लिया। इसका असर लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में साफ देखा जा रहा है। भाजपा 13 लोक सभा सीटों पर कड़े टक्कर में है।

भाजपा ने चला दांव तो कांग्रेस को आया होश
भाजपा ने आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू को जालंधर संसदीय सीट से टिकट देकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को धोबी पछाड़ लगा दी। भाजपा के चुनाव के बाद कांग्रेस ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरण सिंह चन्नी को टिकट दे दिया। लेकिन इसके बाद कांग्रेस में बगावत हो गई पूर्व सांसद संतोष चौधरी की पत्नी का टिकट कटने से नाराज होकर वह भाजपा में शामिल हो गई उनके विधायक बेटे ने भी कांग्रेस से बगावत कर डाली। कांग्रेस के पूर्व सांसद और विधायक महेंद्र सिंह केपी कांग्रेस छोड़कर अकाली दल में शामिल हो गए।

यह भी पढ़ें- Interim Bail: अरविंद केजरीवाल ने सर्वोच्च न्यायालय से क्यों की अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग?

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग लड़ रहे
इंडी गठबंधन की परतें पंजाब में खुल गई है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। ऐसे में कांग्रेस और आप तो लड़ रहे हैं। लेकिन भाजपा मजबूती से अपने संकल्प पत्र को जनता के सामने रख रहे हैं।

नेताओं की राजनीति चमकने का जरिया
भाजपा पंजाब में किसानों को यह समझाने में सफल हो रही है कि की खेती बाड़ी में बदलाव की जरूरत है विशेषज्ञ भी यही कह रहे हैं पंजाब में तो एमएसपी मिल रही है फिर भी किसान परेशान है इसका अर्थ है की बीमारी कहीं और है। हम इलाज कहीं और ढूंढ रहे हैं भाजपा किसानों से अपील कर रही है कि वह भोले बेशक रहे लेकिन किसी के मोहरे ना बने किसान संगठनों को उन दो एकड़ वाले किसानो के बारे में भी सोचना चाहिए जिनको पूरी एमएसपी मिलने के बाद भी अपना‌ घर चलना उनके लिए मुश्किल है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.