भाजपा ने साधा गहलोत सरकार पर साधा निशाना, ईडी पर उठाए गए सवाल पर कही ये बात

भाजपा ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर हमला बोल दिया है। उसने कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार में डूबा हुआ बताया है।

139

राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष राजेंन्द्र राठौड़ ने 11 जून को आरोप लगाया कि गहलोत सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ईडी पर सवाल को बेजा बताते हुए इसे उनकी बौखलाहट बताया।

13 जून को भाजपा का भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग का ऐलान
नेता प्रतिपक्ष राठौड़ 11 जून को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर शासन सचिवालय घेराव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 13 जून को भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग का ऐलान होगा। भाजपा के हजारों कार्यकर्ता ‘‘चलो सचिवालय’’ का नारा बुलंद करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, प्रदेश मंत्री श्रवण बगडी, अशोक सैनी, जितेन्द्र गोठवाल, मीडिया संपर्क प्रमुख आनन्द शर्मा एवं राजेन्द्र सिंह शेखावत उपस्थित रहे।

आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है गहलोत सरकार
राठौड़ ने कहा कि गहलोत सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। योजना भवन की एक अलमारी में 2.31 करोड़ की नकदी और सोना पाया जाता है, जिसके बाद सरकार ने अपने संस्थागत भ्रष्टाचार को छिपाने की कोशिश करते हुए महज एक अधिकारी को मोहरा बनाया। उच्चाधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। यदि इसकी सही ढंग से जांच होती तो इसकी जद में भ्रष्ट अधिकारियों सहित मंत्री और मुख्यमंत्री भी आते।

तमंचे संग वीडियो वायरल करना पड़ा मंहगा, अब भुगत रहा है किए की सजा

भाजपा करेगी सचिवालय को घेराव
राठौड़ ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध भाजपा 13 जून को हजारों कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ सचिवालय का घेराव करेगी। घेराव के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, सांसद किरोड़ी लाल मीणा सहित सभी विधायक, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल होंगे। 13 जून को सुबह 10 बजे सभी लोग भाजपा मुख्यालय पर एकत्रित होकर 11 बजे सचिवालय घेराव के लिए प्रस्थान करेंगे।

सांसद किरोडी लाल मीणा ने गहलोत सरकार पर भ्रष्टाचारी होने का आरोप
सांसद किरोडी लाल मीणा ने गहलोत सरकार पर भ्रष्टाचारी होने का आरोप लगाया। मीणा ने कहा, मैंने भ्रष्टाचार से संबंधित सभी दस्तावेज एवं सबूत ईडी के अधिकारियों को सौप दिए हैं। मैं इस बात पर कायम हूं कि सरकार के विभिन्न विभागों में संस्थागत भ्रष्टाचार पनप रहा है और सरकार उसका पोषण कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.