Bihar Elections 2025: भाजपा का नया नारा है ’25 से 30, हमारे दो भाई नरेंद्र और नीतीश’, जानिए क्या है मुख्य फोकस

भाजपा द्वारा दिया गया यह नारा कई रणनीतिक संदेश देता है। इसमें "25 से 30" का मतलब आगामी पांच साल (2025 से 2030) के कार्यकाल से है, जिसके लिए एनडीए जनता से जनादेश मांग रहा है।

172

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी पारा चढ़ गया है और सत्ताधारी एनडीए गठबंधन (NDA Alliance) ने अपने चुनावी अभियान (Election Campaign) का आगाज एक नए नारे के साथ कर दिया है। सोमवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के तुरंत बाद, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha) ने भाजपा का चुनावी नारा (Election Slogan) पेश किया: “25 से 30, हमारे दो भाई नरेंद्र और नीतीश।”

यह नारा स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि एनडीए का अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संयुक्त नेतृत्व पर केंद्रित होगा। चुनाव आयोग ने बिहार की 243 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान की घोषणा की है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी।

यह भी पढ़ें – Uttarakhand News: उत्तराखंड में ‘मदरसा बोर्ड’ भंग, राज्यपाल ने विधेयक को दी मंजूरी

नारे का क्या है मतलब?
भाजपा द्वारा दिया गया यह नारा कई रणनीतिक संदेश देता है। इसमें “25 से 30” का मतलब आगामी पांच साल (2025 से 2030) के कार्यकाल से है, जिसके लिए एनडीए जनता से जनादेश मांग रहा है। वहीं, “हमारे दो भाई नरेंद्र और नीतीश” कहकर पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि दोनों नेताओं के बीच मजबूत एकता है और बिहार का विकास “डबल इंजन” की सरकार ही कर सकती है। इस नारे का उद्देश्य गठबंधन में किसी भी तरह के मतभेद की अटकलों को खारिज करना और एक स्थिर तथा अनुभवी नेतृत्व का वादा करना है।

एनडीए की रणनीति और विपक्ष की प्रतिक्रिया
एनडीए की रणनीति प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रीय लोकप्रियता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार में प्रशासनिक अनुभव को एक साथ भुनाने की है। गठबंधन विकास, स्थिरता और कानून-व्यवस्था को अपने मुख्य चुनावी मुद्दों के रूप में पेश कर रहा है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.