लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कसी, देखिये चुनाव प्रमुखों की सूची

लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने नेताओं की सूची सार्वजनिक कर दी है।

158

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आधिकारिक रूप से कार्य आरंभ कर दिया है। संगठनात्मक रूप से इसके लिए गुरुवार को भाजपा की ओर से एक सूची सार्वजनिक की गई, जिसमें राज्य के चुनाव प्रमुखों के नामों की घोषणा की गई है। इस सूची में 48 नाम हैं।

मुंबई में भाजपा ने छह नामों की घोषणा की है। दक्षिण मुंबई से मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, दक्षिण मध्य मुंबई से विधान परिषद सदस्य प्रसाद लाड, उत्तर मुंबई से विधायक पराग अलवणी, उत्तर पूर्व मुंबई से भालचंद्र शिरसाट, उत्तर पश्चिम मुंबई से विधायक अमित साटम, उत्तर मुंबई से विधायक योगेश सागर का नाम है। ठाणे सीट पर चुनाव प्रमुख की जिम्मेदारी विनय सहस्रबुद्धे को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें – चुनाव के लिए भाजपा की चुनाव प्रमुखों की सूची जारी, देखिये 288 नाम

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.