भीषण गर्मी से जीना मुहाल, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

बिहार में गर्मी ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। भीषण गर्मी और लू में लोग बाजारों में भी कम लोग दिख रहे है। किसान खेतों में सुबह या फिर शाम में नजर आ रहे हैं।

171

बिहार में चिलचिलाती धूप, तपिश, लू और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। सुबह होते ही भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी, कई जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में दो दिनों में लगभग तीन डिग्री तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आठ और नौ जून यानी 8 तथा शुक्रवार को और गर्मी बढ़ने की संभावना जतायी गई है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। विभाग ने बिहार के शेखपुरा, बांका, औरंगाबाद, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, पटना, नालंदा, नवादा और गया जिले में यलाे अलर्ट जारी किया है।

आगे का पूर्वानुमान
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 10 से 12 जून तक आसमान में हल्के बादल छाये रहने तथा 12 जून को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। 10 जून को 43 डिग्री, 11 जून रविवार को 42 डिग्री तथा 12 जून सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।

अब आपदा से बचाएगा मोबाइल ऐप सचेत, इस तरह करेगा अलर्ट

सुबह-शाम किसान कर रहे हैं काम, दोपहर में आराम
भीषण गर्मी और लू में लोग बाजारों में भी कम लोग दिख रहे है। किसान खेतों में सुबह या फिर शाम में नजर आ रहे हैं। कई स्थानों पर पेय जल की समस्या है। बिजली की आंख-मिचौली लगातार जारी है। इस भीषण गर्मी में पंखा, कुलर बेअसर हो चुकी है। जिन घरों में एसी है, उन्हें थोड़ी राहत है लेकिन बिजली की समस्या उनके साथ भी है। मौसम विभाग ने लू की कहर को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.