Bhopal: कांग्रेस जंग लगा लोहा, हर प्रोजेक्ट का करती है विरोध- पीएम मोदी

लोकसभा और राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पास कराने के बाबत प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों से इस कानून का इंतजार किया जा रहा था। लेकिन आज ये कानून पारित हो गया है। मोदी है तो गारंटी है।

279

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को भोपाल (Bhopal) में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता महाकुम्भ को संबोधित करते कहा कि जम्बूरी मैदान में उमड़ा यह जनसैलाब, यह उमंग, यह संकल्प बहुत कुछ कहता है। यह बताता है कि मप्र के मन में क्या है। यह दिखाता है कि भाजपा नई उर्जा से भरी और कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा है। मध्य प्रदेश ने भाजपा को हमेशा आशीर्वाद दिया है। मध्य प्रदेश सिर्फ विकास ही नहीं बल्कि विचार का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र है। भाजपा ने मध्य प्रदेश को सुशासन दिया है। चारों तरफ से मध्य प्रदेश विकास कर रहा है।

कांग्रेस देशहित को नहीं समझती
पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि एमपी के लोगों ने कांग्रेस (Congress) का कुशासन देखा है। कुशासन ही मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस की पहचान थी । मध्य प्रदेश को कांग्रेस के हाथों में नहीं जाने देना है। कांग्रेस के पास भविष्य की सोच ही नहीं बची है। कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है। कांग्रेस देशहित को नहीं समझती है। कांग्रेस पर नकारात्मकता फैलाने का आरोप लगाते पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने नए संसद भवन का पहले दिन से विरोध किया। कांग्रेस विकसित भारत के हर प्रोजेक्ट का विरोध करती है। कांग्रेस ने डिजिटल इंडिया का विरोध किया।

मोदी है तो गारंटी है
लोकसभा और राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पास कराने के बाबत प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों से इस कानून का इंतजार किया जा रहा था। लेकिन आज ये कानून पारित हो गया है। मोदी है तो गारंटी है। मोदी यानी हर योजना की पूरा होने की गारंटी। कांग्रेस ने दशकों तक भारी बहुमत से देश में सरकार चलाई, लेकिन कभी कानून पारित नहीं कराया क्योंकि कांग्रेस की नीयत में ही खोट है।

कांग्रेस देश को 20वीं शताब्दी में ले जाना चाहती
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस देश को 20वीं शताब्दी में ले जाना चाहती है। मैं मप्र के युवा साथियों, हमारे फर्स्ट टाइम वोटर को एक बार जरूर बताना चाहता हूं। मेरे नौजवान साथियों, आपके माता-पिता और दादा-दादी को अभाव में रखने के लिए कांग्रेस की सरकार थी। आज दुनिया भारत को लेकर जो कुछ कह रही है, वो पहले भी हो सकता था। लेकिन कांग्रेस सिर्फ एक परिवार का गौरव गान करने में जुटी रही। कांग्रेस ने राजतंत्र को परिवार तंत्र बना दिया। कांग्रेस की राजनीति अभाव में फलती-फूलती है। यह अपनी योजना का लाभ भी उन लोगों को देते थे, जिनसे उन्हें वोट मिलते थे। इसलिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को जानबूझकर गरीब रखा। रोटी, कपड़ा व मकान के लिए भी ललचाए रखा।

यह भी पढ़ें – आखिर, लंदन से कब आएगी वीर शिवाजी की जगदंबा तलवार ?

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.