महाराष्ट्र दौरे पर अमित शाह, नांदेड़ में करेंगे जनसभा को संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 जून को महाराष्ट्र के नांदेड़ दौरे पर हैं। वह भाजपा की एक रैली को संबोधित करने वाले हैं।

127

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अध्यक्षता में केंद्र सरकार (Central Government) के नौ साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) केंद्र की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का अभियान चला रही है। भाजपा के कार्यक्रम के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) 10 जून और 11 जून को चार राज्यों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। आज शनिवार को शाह अपने गृह राज्य गुजरात के पाटन जिले के सिद्धपुर शहर में सुबह 11 बजे रैली को संबोधित किए हैं। केंद्रीय मंत्री भागवत कराड, भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह, पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी.आर. पाटिल और प्रदेश महासचिव रजनी पटेल मौजूद थे।

गुजरात के बाद शाह शाम पांच बजे पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र (Maharashtra) के नांदेड़ (Nanded) में भी जनसभा में शामिल होंगे। शाह की महाराष्ट्र यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कोल्हापुर, अहमदनगर और बीड सहित महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं के बाद होगी। नांदेड़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का गृह क्षेत्र है। शाह नांदेड़ के अचलनगर मैदान में रैली को संबोधित करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में टीपू सुल्तान के अवैध स्मारक पर चला बुलडोजर, भाजयुमो की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

यातायात मार्गों में बदलाव
अमित शाह के आगमन को ध्यान में रखते हुए पुलिस की बड़ी और कड़ी बंदोबस्ती की तैयारी की गई है। पूरे शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। यातायात मार्गों में भी बदलाव किया गया है। ट्रैफिक में यह बदलाव 10 जून सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक किया गया है।

देखें यह वीडियो- संजीव हत्याकांड: घायल बच्ची से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम योगी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.