मेरठ में अखिलेश यादव को लगा झटका, सपा का यह बड़ा नेता भाजपा में हुआ शामिल

अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने 13 जून को भाजपा का दामन थाम लिया।

257

मेरठ (Meerut) में 13 जून को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को करारा झटका लगा। जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) और जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक (Dharmendra Malik) ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसे सपा में बगावत के रूप में लिया जा रहा है।

नगर निगम चुनाव में करारी हार के बाद सपा को भाजपा ने फिर से बड़ा झटका दिया। मंगलवार रात को बागपत रोड स्थित पश्चिम क्षेत्र कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया की उपस्थिति में सपा जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह और जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद भाजपा नेताओं ने सपा से आए दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया और मिठाई खिलाई। जयवीर सिंह का भाजपा में शामिल होना सपा के लिए करारा झटका माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- जारी हुआ नीट यूजी का परिणाम, ऐसे कर सकते हैं चेक

भाजपा में शामिल होने के बाद जयवीर सिंह ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुआ है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली से प्रभावित हूं।

उल्लेखनीय है कि जयवीर सिंह पहले भी सपा जिला अध्यक्ष और जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन रह चुके हैं। इसके बाद वह आरएसएस के गणवेश में मेरठ में हुए राष्ट्रोदय कार्यक्रम में शामिल हुए थे। सपा ने उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद जयवीर सिंह फिर से सपा में शामिल हो गए और उन्हें फिर से जिला अध्यक्ष बना दिया गया। नगर निकाय चुनाव में अपनी उपेक्षा से वह बहुत आहत थे और इसके बाद ही पार्टी छोड़कर अपनी नाराजगी जता दी।

देखें यह वीडियो-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.