Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र कांग्रेस की 11 सीटें फाइनल, जानें किसे मिला मौका?

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र से करीब 11 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है, जिसमें कोल्हापुर से शाहू महाराज, पुणे से रवींद्र धांगेकर, सोलापुर से प्रणीति शिंदे का नाम शामिल है।

145

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के तरीकों का ऐलान हो चुका है। सत्ता पक्ष (Ruling Party) और विपक्ष (Opposition) दोनों ही प्रचार में जुट गए हैं। महाराष्ट्र (Maharashtra) में कांग्रेस (Congress) गुरुवार (21 मार्च) को शिवसेना (उबाठा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) गुटों के साथ चुनाव के लिए सीट बंटवारे (Seat Sharing) को अंतिम रूप देगी। मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र कांग्रेस ने 11 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों (Candidates) के नाम घोषित कर दिए हैं।

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, इस चुनाव में कांग्रेस राज्य की करीब 19 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शिवसेना (उबाठा) के 23 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं, जो उत्तर प्रदेश (80 सीटों) के बाद सबसे अधिक सीटें हैं।

यह भी पढ़ें – Lok Sabha Elections 2024: जानिये, आचार संहिता लागू होने के बाद कितने करोड़ की अवैध सामग्री हुई जब्त

निर्वाचन क्षेत्रों एवं उम्मीदवारों के नाम
नागपूर – विकास ठाकरे
नांदेड – वसंत चव्हाण
लातूर – डॉ. शिवाजी काळगे
नंदुरबार – के.सी.पाडवी
गडचिरोली – नामदेव उसेंडी
कोल्हापूर – शाहू महाराज छत्रपती
सोलापूर – प्रणिती शिंदे
पुणे – रविंद्र धंगेकर
अकोला – अभय पाटील
अमरावती – बळवंत वानखेडे

सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को भंडारा गोंदिया से चुनाव लड़ने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन, अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार के नाम पर भी चर्चा हो रही है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.