Shravan month: श्रावण मास के कांवड़ मेले में आठवें दिन भी हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। आठवें दिन गुरुवार को 39 लाख 15 हजार से अधिक कांवड़िये उत्तराखंड के हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।(Shravan month)
मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से गुरुवार शाम प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अब तक गंगाजल लेकर प्रस्थान करने वाले शिवभक्तों की कुल संख्या दो करोड़ 19 लाख 70 हजार को पार कर गई है। गुरुवार को हर की पैड़ी सहित हरिद्वार के विभिन्न घाटों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने गंगाजल भरा। दिन भर हुई भारी बारिश भी शिव भक्त कांवड़ियों का उत्साह कम नहीं कर सकी। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए कांवड़ मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस, प्रशासन तथा अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मुस्तैदी से तैनात हैं।(Shravan month)
ये भी पढ़ेंः ब्लैकलिस्टेड कंपनी को ठेका और Rahul Gandhi की चुप्पी पर घमासान, क्या बेनकाब हो चुका है कांग्रेस का दोहरा चेहरा?
बारिश के बीच गुरुवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने हरिद्वार से लेकर नारसन बॉर्डर तक कावड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया और शिव भक्त कांवड़ियों की सुविधा व सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से निर्धारित यात्रा मार्गों का पालन करने, पुलिस एवं प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने तथा स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित कांवड़ यात्रा के संचालन में सहयोग करने की अपील की है।(Shravan month)
Join Our WhatsApp Community
