महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी पहुंचे हरिद्वार, संतों का आशीर्वाद लेने के बाद कही ये बात

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी 9 जुलाई को उत्तराखंड पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल कोश्यारी का अपने सरकारी आवास पर स्वागत किया।

102

महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी 11 जुलाई को हरिद्वार दौरे पर रहे। उन्होंने सबसे पहले स्वामी राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह दक्षिण काली मंदिर पहुंचे और मां काली की पूजा अर्चना की। इस दौरान निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि से भी उन्होंने आशीर्वाद लिया।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि उन्हें साधु संतों का आशीर्वाद मिला है। अब जिम्मेदारियों को और अच्छे से निभा पाऊंगा। इस दौरान निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मां काली का आशीर्वाद लेने आश्रम आए थे। इस दौरान उनसे कई विषयों पर चर्चा हुई। आचार्य महामंडलेश्वर ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के सानिध्य में सनातन धर्म की राह पर चल रहा है।

राज्यपाल की प्रशंसा
उन्होंने कहा कि जिस तरह से महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना ने मिलकर दोबारा सरकार बनाई है, उसमें कहीं ना कहीं भगत सिंह कोश्यारी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। तभी यह संभव हो पाया है।

9 जुलाई को पहुंचे हैं उत्तराखंड
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी 9 जुलाई को उत्तराखंड पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल कोश्यारी का अपने सरकारी आवास पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री और भगत सिंह कोश्यारी के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.