दिल्ली हिंसाः जानिये….. पुलिस के हत्थे चढ़ा मनिंदर सिंह कौन है?

98

गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने एक और मोस्ट वांटेड मनिंदर सिंह को धर दबोचा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे दिल्ली के पीतमपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसके साथ ही उसके स्वरुप नगर स्थित घर से दो तलवारें भी बरामद की गई हैं। फिलहाल उससे पूछताछ कर पुलिस अधिक जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनिंदर सिंह गणतंत्र दिवस के दिन अपने पांच साथियों के साथ बाइक पर किसान ट्रैक्टर परेड में शामिल हुआ था। उसके बाद वह लाल किला पहुंचा था और तलवार लहराते हुए वहां डांस किया था। उसने प्रदर्शनकारियों को हिंसा करने के लिए उकसाया था। पुलिस के मुताबिक वह अपने स्वरुप नगर के घर के पास खाली जगह पर लोगों को तलवार चलाने की ट्रेनिंग भी देता था।

ये भी पढ़ेंः किसान नेताओं की हत्या कर सरकार को बदनाम करने की साजिश!.. ऐसे हुए खुलासा

इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी
इससे पहले 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें इनामी आरोपी दीप सिद्धू और इकबाल सिंह भी शामिल हैं। सिद्धू पर जहां एक लाख का इनाम रखा गया था, वहीं इकबाल सिंह पर 50 हजार रुपए के इनाम का ऐलान किया गया था। सिद्धू पर लाल किले में अराजकता फैलाने और लोगों को हिंसा करने के लिए उकसाने का आरोप है, वहीं इकबाल सिंह पर लाल किले से फेसबुक लाइव करने का आरोप है। वह लोगों को कह रहा था, ‘टॉप जाओ बब्बर शेरों।’ उस पर भीड़ को उकसाकर लाल किले पर धाार्मिक झंडा पहरवाने का आरोप है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.