मुंबई में चक्रवात ने दिखाया अपना विकराल रूप

107

मुंबई और इसके आसपास के उपनगरों में चक्रवात ताऊ ते का विकराल रुप देखा जा रहा है। मुंबई में पेडर रोड में सड़क पर पेड़ गिरने के आलावा और भी कई स्थानों पर इस तरह की घटनाएं घटी हैं, वहीं पालघर, उल्हासनगर, डोंबिवली आदि उपनगरों में भी इसका भयानक रुप देखने को मिला है। कहीं जल भराव से लोग परेशान हैं, तो कहीं पेड़ गिर गए हैं। इसके साथ ही कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। डोंबिवली में स्टेशन के पास शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

 

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.