जोगेश्वरी और गोरेगांव के बीच 14 घंटे का विशेष ट्रैफिक ब्लॉक, जानें पूरी जानकारी

बांद्रा और गोरेगांव के बीच हार्बर लाइन पर उपनगरीय सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं।

176

रेलवे (Railway) नीचे दिए गए विवरण के अनुसार ब्रिज नंबर 46 की री-गर्डरिंग (Re-Girdering) के लिए अप (Up) और डाउन हार्बर लाइन (Down Harbor Line) पर जोगेश्वरी (Jogeshwari) और गोरेगांव स्टेशनों (Goregaon Stations) के बीच एक विशेष ट्रैफिक ब्लॉक (Special Traffic Block) संचालित करेगा।

ब्लॉक की तिथि: 03/04/.06.2023 (शनिवार/रविवार मध्य रात्रि)

ब्लॉक की अवधि: 00.00 बजे से 14.00 बजे तक (14 घंटे)

बांद्रा और गोरेगांव के बीच हार्बर लाइन पर उपनगरीय सेवाएं अनुपलब्ध
बांद्रा से गोरेगांव के लिए डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं दिनांक 03.06.2023 को 23.55 बजे से 04.06.2023 को 13.55 बजे तक और अप हार्बर लाइन की सेवाएं दिनांक 03.06.2023 को 23.33 बजे से 04.06.2023 को 14.05 बजे तक रद्द रहेंगी।

यह भी पढ़ें- भारत में वह नौ रेल दुर्घटनाएं, जिससे कांपे लोग

उपनगरीय ट्रेन चलाने का पैटर्न निम्नानुसार होगा
गोरेगांव के लिए अंतिम लोकल GN 83 गोरेगांव लोकल होगी जो सीएसएमटी से 22.54 बजे छूटेगी।
सीएसएमटी के लिए अंतिम लोकल: GN86 सीएसएमटी लोकल गोरेगांव से 23.06 बजे छूटेगी।
सीएसएमटी के लिए पहली लोकल गोरेगांव से 14.33 बजे छूटने वाली जीएन 48 सीएसएमटी लोकल होगी।
गोरेगांव के लिए पहली लोकल GN 45 गोरेगांव लोकल सीएसएमटी से 14.18 बजे छूटेगी।

ये ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि रेल प्रशासन को सहयोग करें।

देखें यह वीडियो- ओडिशा के बालासोर में बड़ी ट्रेन दुर्घटना, दुर्घटनास्थल का जायजा लेंगे पीएम मोदी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.