देश की पहली सोलर सिटी बनेगी सांची, शिवराज ने कही ये बात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा के उपयोग को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। इस क्रम में रायसेन जिले में स्थित विश्व धरोहर स्मारक स्थल सांची नगर देश की प्रथम सोलर सिटी बनने जा रही है।

114
Sanchi will become first solar city
देश की पहली सोलर सिटी बनेगी सांची

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा के उपयोग को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में अनेक सौर ऊर्जा परियोजनाएं संचालित हैं। इस क्रम में रायसेन जिले में स्थित विश्व धरोहर स्मारक स्थल सांची नगर देश की प्रथम सोलर सिटी बनने जा रही है। परियोजना अंतर्गत सांची में विभिन्न कार्यों की पूर्णता लगभग पूरी हो गई है। आगामी माह में देश की प्रथम सोलर सिटी के रूप में सांची का नाम जाना जाएगा। यह मध्य प्रदेश की विशेष उपलब्धि होगी।

प्रदेश की उपलब्धियों ने किया देश का ध्यान आकर्षित
मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार को मंत्रालय में प्राथमिकता के जन-कल्याणकारी कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मंत्रि-परिषद के सदस्य और विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में मध्य प्रदेश ने अच्छी प्रगति की है। जहां मध्य प्रदेश बिजली उत्पादन और आपूर्ति में आत्म-निर्भर बना है, वहीं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मध्य प्रदेश की उपलब्धियों ने देश का ध्यान आकर्षित किया है। सोलर सिटी सांची मध्य प्रदेश को इस क्षेत्र में नई पहचान दिलवाएगी।

दिया ये निर्देश
सीएम चौहान ने स्वास्थ्य क्षेत्र में अस्पतालों के उन्नयन, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को समय पर मानदेय भुगतान, स्वास्थ्य समितियों की नियमित बैठकों और मातृ एवं नवजात शिशु मृत्यु दर को वर्तमान स्थिति से कम करने के लिए निंरतर समीक्षा के निर्देश दिए। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा नीट में शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को पांच प्रतिशत आरक्षण के लिए प्रक्रिया पूर्ण करने और मंजूर किए गए नवीन मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि-पूजन की तिथियां निर्धारित करने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें- Education Mafia: शिक्षा माफिया राकेश सिंह की इतने करोड़ की अवैध सम्पत्ति कुर्क

मुख्यमंत्री ने जनजातीय कार्य, अनुसूचित जाति कल्याण और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि के भुगतान और छात्रावासों में आवश्यक सुविधाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पात्र महिलाओं द्वारा आवेदन के कार्य को पूरा करने नवीन आंगनवाड़ी केंद्र खोलने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने सीएम राइज विद्यालयों से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्ण करने, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा संस्थाओं के उन्नयन से जुड़े कार्यों को पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।

ये भी देखें- No कर्फ्यू, No दंगा, यूपी में सब चंगा: मुख्यमंत्री योगी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.