राजौरी में वाहन खाई में गिरा, चार लोगों की मौत, आठ घायल

214

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के थानामंडी भंगाई रोड पर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित चार यात्रियों की मौत हो गई। आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा 4 जुलाई की आधी रात बाद करीब ढाई बजे हुआ। थानामंडी के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी इम्तियाज अहमद ने हादसे की पुष्टि की है।

तीन परिवारों के सदस्य थे सवार
इस वाहन में तीन परिवारों के सदस्य सवार थे। सभी पुंछ के बुफलियाज इलाके में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। यह वाहन भंगाई जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। 12 यात्रियों को खाई से बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत थानामंडी के उप जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चार को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान भंगाई निवासी शमीम अख्तर, रूबीना कौसर, जरीना बेगम और मोहम्मद यूनिस के रूप में हुई है।

ये गंभीर रूप से घायल
गंभीर रूप से घायलों में शाहीन बेगम, जैतून बेगम, शाहीन बेगम, बेगम जान, फातिमा बेगम, सुरिया बेगम, कुलसुम बेगम और मोहम्मद कासिम हैं। इनको राजौरी के जीएमसी एसोसिएटेड अस्पताल रेफर किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.