मुंबई मंडल में 21 मई को रहेगा मेगा ब्लॉक, यहां जानें पूरी जानकारी

मध्य रेलवे मुंबई मंडल में रविवार, 21 मई को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए उपनगरीय खंडों में मेगा ब्लॉक का उन्नयन किया जायेगा।

240
Photo : File

माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन फास्ट लाइन पर सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक मेगा ब्लॉक (Mega Block)। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus) मुंबई से सुबह 10.25 बजे से दोपहर 03.35 बजे के बीच छूटने वाली डाउन सेवाओं को माटुंगा (Matunga) और मुलुंड (Mulund) स्टेशनों के बीच डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और अपने निर्धारित स्टॉप पर रुकेगी।

जानकारी के मुताबिक, ठाणे के आगे इन सेवाओं को डाउन लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेगी। ठाणे से सुबह 10.50 बजे से दोपहर 3.46 बजे तक अप फास्ट लाइन की सेवाएं मुलुंड और माटुंगा के बीच अप स्लो लाइन की ओर चलेंगी और अपने निर्धारित स्टॉप पर रुकेंगी। उसके बाद ट्रेनों को उचित फ़ास्ट ट्रैक पर डायवर्ट किया जाएगा और निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पहुंचेगी।

बेलापुर/नेरूल-खरकोपर रूट को छोड़कर यह मेगा ब्लॉक
पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर मार्ग पर सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक मेगा ब्लॉक। अप हार्बर मार्ग पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए सेवाएं पनवेल से सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से पनवेल/बेलापुर जाने वाली डाउन हार्बर मार्ग पर सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक रद्द रहेगी। सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए अप ट्रांसहार्बर मार्ग की सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के बीच डाउन ट्रांसहार्बर रूट की सेवाएं रद्द रहेंगी।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए तीन और चीते, जंगल में कुल संख्या इतनी

स्पेशल लोकल
ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-वाशी स्पेशल लोकल चलेगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान बेलापुर-खरकोपर और नेरूल-खरकोपर के बीच लोकल ट्रेनें अपने निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी। इस अनुरक्षण ब्लॉक के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए रेल प्रशासन खेद प्रकट करता है।

देखें यह वीडियो-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.