भारत और चीन! एक जीवनदाता, एक अपहरण कर ले जाता

115

मुंबई। भारत और चीन के बीच सीमा पर तनातनी है। इस स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन इसके बावजूद दोनों सेनाएं अपने कर्तव्यों पर डटी हुई हैं। जो उनके संस्कारों की भी परिचायक हैं। जिसमें भारत जीवनदाता बनकर सामने है तो चीन अपहरणकर्ता के रूप में।
बात सिक्किम की बर्फीली चोटियों की है। समुद्र स्थल से इसकी ऊंचाई लगभग 17,500 फीट है और तापमान शून्य से नीचे रहता है। ऐसे में तीन लोग राह भटक गए और प्राणों की रक्षा के लिए पहाड़ियों में घूमने लगे। जिस खाने के पैकेट को लेकर चले थे वो खत्म हो गया था, इसके अलावा दवाई, पानी का स्टॉक भी समाप्त था। इनके पास मौजूद ऑक्सीजन भी लगभग खत्म था।

देवदूत बन गई भारतीय सेना
घनी बर्फ से ढंकी चोटियां दूर से जितनी मनमोहक लगती हैं पास जाने पर इनमें खतरा ही खतरा दिखने लगता है। इन बर्फीली वादियों में भोजन, पानी, दवाई, गर्म कपड़े और ऑक्सीजन के बगैर प्राण पखेरू उड़ने में देर नहीं लगती। ऐसे ही एक संघर्ष में फंस गए चीन के तीन नागरिकों के लिए भारतीय सेना देवदूत बन गई। ये तीनों चीनी नागरिक सिक्किम की बर्फीली पहाड़ियों में 3 सितंबर को रास्ता भटक गए थे। 17,500 फीट की ऊंचाई की बर्फीली पहाड़ियों में भटके इन चीनी नागरिकों का राशन, पानी सब खत्म हो गया था। इन तीन लोगों में दो पुरुष और एक महिला शामिल है। इनका ऑक्सीजन स्टॉक भी खत्म हो गया था, ये चीनी नागरिक मदद की गुहार लगा रहे थे। इनकी मदद की पुकार सुनकर भारतीय सैनिक तत्काल वहां पहुंचे और इनकी मदद की। भारतीय सैनिकों ने सबसे पहले इनका इलाज किया, इसके बाद इन्हें ऑक्सीजन दिए, इन्हें पौष्टिक खाना दिया गया और गर्म कपड़े दिए गए।

उठाईगीर हो गए चीनी सैनिक
एक तरफ भारतीय सेना ने चीनी नागरिकों की मदद की तो दूसरी तरफ शनिवार को अरुणाचल प्रदेश से खबर आई कि चीन की सेना ने बॉर्डर से 5 भारतीयों का अपहरण कर लिया है। अरुणाचल प्रदेश से कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने दावा किया कि चीन की सेना ने बॉर्डर से 5 भारतीयों का अपहरण कर लिया है। जिन पांच लोगों को अगवा किया गया है, वो टागीन समुदाय के हैं। सूत्रों के अनुसार ये सारे लोग पास के जंगल में शिकार के लिए गए थे। बता दें कि भारत और चीन के बीच 3488 किलोमीटर की सीमा है जिसकी शुरुआत उत्तर पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से होती है।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.