Gaganyaan Mission के लिए इसरो तैयार, आज होगा पहला उड़ान परीक्षण

गगनयान मिशन से भारत की क्षमता का विश्वस्तर पर उत्तम प्रदर्शन करने की परिकल्पना की गई है।

101

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चंद्रयान-3 मिशन की सफलता और आदित्य एल-1 के प्रक्षेपण के बाद देश के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन (Gaganyaan Mission) की ओर अपना पहला कदम बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसरो श्रीहरिकोटा परीक्षण रेंज से गगनयान मिशन के व्हीकल टेस्ट फ्लाइट (टीवी-डी1) का पहला परीक्षण करेगा। इसके अलावा, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ चार साल बाद शनिवार को वतन वापसी कर सकते हैं।  भविष्य के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रमों को देखते हुए अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा का परीक्षण करने के लिए इसरो आज सुबह 8:00 बजे मानवरहित उड़ान परीक्षण शुरू करेगा। इसरो का टेस्ट व्हीकल अबार्ट मिशन-1 (टीवी-डी1) पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें – Mizoram Assembly Elections: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी समेत ये नेता भरेंगे हुंकार – 

केंद्रीयमंत्री ने इसरो को शुभकामनाएं दी हैं
परीक्षण स्थल पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गगनयान मिशन से भारत की क्षमता का विश्वस्तर पर उत्तम प्रदर्शन करने की परिकल्पना की गई है। केंद्रीयमंत्री जितेंद्र सिंह ने इसरो के इस मिशन की सफलता की कामना करते हुए सारी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.