विश्व कप महिला हॉकी प्रतियोगिताः झारखंड की ये तीन खिलाड़ी दिखाएंगी जलवा

भारत का पहला मैच दो जुलाई को इंग्लैंड के साथ, पांच जुलाई को चाइना के साथ और सात जुलाई को न्यूजीलैंड के साथ है।

111

झारखंड के इतिहास में पहली बार विश्व कप महिला हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की तीन खिलाड़ी भारतीय महिला हॉकी टीम में चयनित हुई हैं। इन खिलाड़ियों में निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी शामिल हैं। यह जानकारी मंगलवार को हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी।

यह भी पढ़ें-आजमगढ़ के नव निर्वाचित सांसद निरहुआ ने की योगी से मुलाकात, किया ये वादा

उन्होंने बताया कि एक से 17 जुलाई तक नीदरलैंड और स्पेन में आयोजित एफआईएच महिला हॉकी वर्ल्ड कप में झारखंड के तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी चयनित किए गए हैं। झारखंड के इतिहास में यह पहला अवसर है कि वर्ल्ड कप खेलने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के किसी खिलाड़ी का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं और इन 16 टीमों को चार पुल में बांटा गया है। हिंदुस्तान की टीम इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और चाइना के साथ पूल बी में है।

 दो जुलाई को इंग्लैंड के साथ पहला मैच
भारत का पहला मैच दो जुलाई को इंग्लैंड के साथ, पांच जुलाई को चाइना के साथ और सात जुलाई को न्यूजीलैंड के साथ है। उन्होंने बताया कि निक्की प्रधान पूर्व में दो ओलंपिक खेल चुकी है तथा सलीमा टेटे पिछले वर्ष टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम से खेल चुकी है। दोनों ही खिलाड़ी ओलंपिक खेलने वाली झारखंड के प्रथम और द्वितीय महिला हॉकी खिलाड़ी रही। संगीता कुमारी इसी वर्ष जूनियर वर्ल्ड कप में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। निक्की प्रधान खूंटी जिला के रहने वाली हैं तथा सलीमा टेटे और संगीता कुमारी सिमडेगा जिला के रहने वाले हैं। वर्ल्ड कप के लिए झारखंड के खिलाड़ियों के चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह बधाई देने के साथ खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बड़े-बड़े प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय में अब हमारे झारखंड के खिलाड़ी चयनित किए जा रहे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.