वेस्ट इंडीज (West Indies) के खिलाफ दिल्ली टेस्ट (Delhi Test) जीतकर सीरीज में 2-0 से कब्जा करने के लिए भारतीय टीम (Indian Team) को पांचवें दिन 58 और रनों की जरूरत है। लेकिन, इस मैच की एक खास बात है। आंकड़े बताते हैं कि भारत में हाल के समय में कोई भी टेस्ट मैच पांचवें दिन तक नहीं खिंचता है, ज्यादातर मैचों का नतीजा तीसरे या चौथे दिन ही आ जाता है।
इससे पहले नवंबर 2024 में भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच पांचवें दिन तक गया था। लेकिन उस मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था। इसके बाद जब खेल शुरू हुआ तो भारतीय टीम पहली पारी में महज 46 रन पर ढेर हो गई थी और जवाब में कीवी टीम ने 404 रन बना दिए थे, जिसमें रचिन रवींद्र का शानदार शतक शामिल था। हालांकि भारतीय टीम ने दूसरी पारी में संघर्ष दिखाया, लेकिन अंत में वह टेस्ट मैच 8 विकेट से हार गई थी।
यह भी पढ़ें – Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक उलटफेर! मुख्यमंत्री फडणवीस ने शिंदे के अहम फैसले को पलटा
इतना ही नहीं, 1961 के बाद यह केवल चौथा ऐसा मौका है, जब किसी टीम को फॉलोऑन देने के बाद भी टेस्ट मैच पांचवें दिन तक पहुंचा है। आमतौर पर ऐसे मामलों में नतीजा अधिकतम चौथे दिन ही आ जाता है।
नई दिल्ली टेस्ट में विंडीज टीम पहली पारी में 270 रनों से पिछड़ गई थी। लेकिन, फॉलोऑन मिलने के बाद दूसरी पारी में उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए 390 रन बना दिए। सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने 115 और शाई होप ने 103 रन बनाए। इसके अलावा, जस्टिन ग्रीव्स 50 रन बनाकर नाबाद रहे। ग्रीव्स ने आखिरी विकेट के लिए जेडन सील्स (32) के साथ 79 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।
भारत को जीत के लिए 125 रनों का लक्ष्य मिला, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 63 रन बना लिए हैं। इस मैच में भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल, जबकि विंडीज की ओर से जॉन कैंपबेल और शाई होप शतक जड़ चुके हैं।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community
