Asia Cup 2023: विराट कोहली ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं आगे

वनडे एशिया कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हैं।

205

भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Batsman Virat Kohli) ने एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के सुपर 4 मैच में पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ 33 रन बनाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 10 सितंबर को मैच के पहले दिन बल्लेबाजी की शुरुआत की। बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका और रिजर्व डे पर वह शानदार फॉर्म में दिखे। उन्होंने 33 रन बनाए और एक बेहतरीन रिकॉर्ड के मामले में एमएस धोनी (MS Dhoni) को पीछे छोड़ दिया। आपको बता दें कि अगर विराट इस पारी में 98 रन बनाते हैं तो वह सबसे तेज 13 हजार वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन सकते हैं। इस पारी में उन्होंने अपना 66वां अर्धशतक पूरा किया।

सचिन तेंदुलकर ने वनडे एशिया कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा 971 रन बनाए हैं। वहीं मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा 886 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अब विराट कोहली इस टूर्नामेंट के इतिहास में एमएस धोनी को पछाड़कर भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। एमएस धोनी ने 19 मैचों की 16 पारियों में 648 रन बनाए थे। इस लिस्ट में गौतम गंभीर पांचवें नंबर पर हैं। इस साल विराट कोहली ने 1000 से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाए हैं और ऐसा उन्होंने 12वीं बार किया है। धोनी ने अपने करियर में 11 बार एक साल में 1000 रन बनाए थे। यानी इस मामले में भी विराट धोनी से आगे निकल गये।

यह भी पढ़ें- Sonipat Court Complex में चलीं तड़ातड़ गोलियां, पुलिस के हाथ लगे पुख्ता सबूत

वनडे एशिया कप में सर्वाधिक रन (भारतीय खिलाड़ी)
सचिन तेंदुलकर- 971 रन (23 मैच)
रोहित शर्मा- 886 रन (25 मैच)
विराट कोहली- 656 रन, (14वां मैच, पारी जारी)
एमएस धोनी- 648 रन (19 मैच)
गौतम गंभीर- 573 रन (13 मैच)

इस मामले में विराट सचिन से आगे हैं
विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने एशिया कप के इतिहास में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। टी20 एशिया कप में 10 मैचों की 9 पारियों में उनके नाम 429 रन हैं। वह टी20 एशिया कप के टॉप स्कोरर हैं। यानी एशिया कप में कुल रनों के मामले में विराट सचिन से आगे हैं। क्योंकि, सचिन ने एक भी टी20 एशिया कप नहीं खेला है। वहीं विराट 2016 और 2022 टी20 एशिया कप में हिस्सा ले चुके हैं।

देखें यह वीडियो- G20 Summit: ‘सबका साथ, विकास, विश्वास, प्रयास’ का मंत्र हमारे लिए पथ प्रदर्शक बन सकता है

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.