Sonipat Court Complex में चलीं तड़ातड़ गोलियां, पुलिस के हाथ लगे पुख्ता सबूत

11 सितंबर की सुबह आम दिनों की तरह कोर्ट में कार्य चल रहा था। विभिन्न केस व कार्यों के लेकर आए लोगों की भीड़ लगी हुई थी। लगभग 11 बजे के आसपास कोर्ट परिसर गोलियों की आवाज सुनाई दी।

211

सोनीपत जिला कोर्ट परिसर में 11 सितंबर को वकीलों के चेंबर के पास सरेआम गोलियां चलाई गईं। इससे वहां अफरातफरी मच गई। दो गुटों में चल रही रंजिश के कारण यहां पर चार गोलियां चलाई गई हैं। कोर्ट परिसर में गोलियां चलने से पुलिस भी हैरान थी। पुलिस उपायुक्त अंशु सिंगला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच करने में लगी है।

जानकारी के अनुसार 11 सितंबर की सुबह आम दिनों की तरह कोर्ट में कार्य चल रहा था। विभिन्न केस व कार्यों के लेकर आए लोगों की भीड़ लगी हुई थी। लगभग 11 बजे के आसपास कोर्ट परिसर गोलियों की आवाज सुनाई दी। एक के बाद एक चार राऊंड फायर किए गए। कोर्ट में गोलियां चलाने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।

 पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद
कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी कुछ लोग दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। सोनीपत कोर्ट में वकीलों के दो गुटों में तनातनी चल रही है। फायरिंग भी उसी केस में हुई है। अभी सही कारणों के बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस उपायुक्त अंशु सिंगला ने बताया कि मामले में जांच करने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.