विराट ने इस मामले में हासिल की बड़ी उपलब्धि हासिल, बने पहले भारतीय

विराट कोहली का आईपीएल 2023 सीज़न बहुत अच्छा रहा, आईपीएल 2023 के 14 मैचों में, उन्होंने 53.25 के औसत और 139 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से 639 रन बनाए हैं।

153

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 250 मिलियन फॉलोअर्स को पार करने वाले पहले और एकमात्र भारतीय बन गए हैं।कोहली सबसे अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले एथलीटों की सूची में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल  मेसी के बाद तीसरे स्थान पर हैं।

कोहली इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज लगातार दो शतक बनाए हैं।

विराट तोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101* है

विराट का आईपीएल 2023 सीज़न बहुत अच्छा रहा, आईपीएल 2023 के 14 मैचों में, उन्होंने 53.25 के औसत और 139 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से 639 रन बनाए हैं। उन्होंने इस सीज़न में दो शतक और छह अर्धशतक बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101* है। वह लीग में अब तक तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

बहन बेटी बचाओ के नाम इस्लामी उन्माद! जानें कहां बांटे गए पर्चे और कौन सा देश रच रहा षड्यंत्र?

टी20 क्रिकेट में  लगाए हैं 8 शतक
विराट ने टी20 क्रिकेट में आठ शतक लगाए हैं, जिसमें भारत के लिए एक अंतरराष्ट्रीय शतक और आरसीबी के लिए सात शतक शामिल हैं। उन्होंने अपने टी20 करियर में 374 मैचों में 11,965 रन बनाए हैं।

फॉलोअर्स की बाढ़
विराट के बहुत बड़े पैमाने पर फॉलोअर्स हैं, और वह लंबे समय से इंस्टा पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्तित्व हैं। इसके अलावा वह इंस्टाग्राम हैंडल पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एशियाई भी हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.