भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन और क्रिस गेल का रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप में ‘हिटमैन’ बने नंबर 1

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के दूसरे वर्ल्ड कप मैच में रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दिया।

277

विश्व कप 2023 (World Cup 2023) में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Indian Captain Rohit Sharma) ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। रोहित ने अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ जैसे ही अपना तीसरा छक्का लगाया, वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने तोड़ा क्रिस गेल (Chris Gayle) का वर्ल्ड रिकॉर्ड।

रोहित शर्मा ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में धावा बोल दिया। अफगानिस्तान के 273 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने भारत को बेखौफ शुरुआत दी। रोहित ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने तीसरा छक्का लगाकर क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने वर्ल्ड कप में 20 पारियों में 1000 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने 19 पारियों में वर्ल्ड कप में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। रोहित ने ये रिकॉर्ड अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए बनाया।

यह भी पढ़ें- world cricket cup के बाद अब धर्मशाला को मिली टेस्ट मैच की भी मेजबानी, इन देशों के बीच खेला जाएगा मैच

रोहित ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
दरअसल, रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने क्रिस गेल (553) को पीछे छोड़ दिया है। खबर लिखे जाने तक रोहित ने पांच छक्कों समेत कुल 556 छक्के लगाए हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
556 – रोहित शर्मा
553 – क्रिस गेल
476 – शाहिद अफरीदी
398 – ब्रेंडन मैकुलम
383 – मार्टिन गुप्टिल

दिल्ली में रोहित का तूफान
अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित घातक फॉर्म में दिख रहे हैं। रोहित 130 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। इस विश्व कप में अब तक किसी भी टीम ने इतनी तेज बल्लेबाजी नहीं की है।

देखें यह वीडियो-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.