IPL 2024: गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस को 6 रनों से हराया

गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हारी हुई बाजी लगभग जीत ली है।

78

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के पांचवें मैच में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने कमाल कर दिया। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मैच में गुजरात ने हारी हुई बाजी जीत ली। गुजरात टाइटंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 168 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 12 ओवर में दो विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं ,ऐसा लग रहा था कि मुंबई यह मैच आसानी से जीत (Win) जाएगी, लेकिन गुजरात के गेंदबाजों (Bowling) ने अपनी करिश्माई गेंदबाजी से मैच का पासा पलट दिया। मुंबई की टीम 162 रन ही बना सकी।

आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 19 रन बनाने थे। पहली गेंद पर हार्दिक ने छक्का लगाया। फिर अगली गेंद पर चौका लगा। हालांकि इसके बाद उमेश यादव ने दो गेंदों पर दो विकेट लिए।

यह भी पढ़ें- ISKP Threat to India: आईएसकेपी की भारत को धमकी, धार्मिक स्थलों पर बहाएंगे खून…

मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, ग्रेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह, लुक वुड।

गुजरात टाइटंस प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, उमरजाई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.