गोरखपुर के लाल का कमाल… साइकिल से नाप ली किलिमंजारो की ऊंचाई

उमा सिंह के जुनून को सबी नमन करते हैं। वे एमकॉम की पढ़ाई कर चुके हैं और प्रतिदिन 150 किलोमीटर की दूरी साइकिल से पूरा करने का लक्ष्य रखते हैं।

158

आजादी के अमृत महोत्सव को स्मरणीय बना दिया गोरखपुर के लाल उमा सिंह ने। 15 अगस्त को जब राष्ट्र ध्वज फहराया जा रहा तो अफ्रिका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर चढ़ाई पूरी करके उमा सिंह ने एक कीर्तमान रच दिया।

उमा सिंह साइकिलिस्ट और पर्वतारोही हैं। वे देश के पहले साइकिलिस्ट हैं जिन्होंने 28 राज्यों की राजधानियों का साइकिल से भ्रमण किया है। अब नया कीर्तिमान किलिमंजारों की चोटी तय करने की है, जिसे उमा सिंह ने साइकिल पर सवार होकर पूरा किया है। बीते दिनों उमा सिंह मुंबई प्रवास पर थे। इस बीच वे कांदिवली के पूर्व विधायक रमेश सिंह से मिले, जहां उनका सम्मान किया गया।

ये भी पढ़ें – भाजपा शिवसेना विवाद में शाह की एंट्री! चिंतित शिवसेना ने राउत को दिया ये आदेश

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम
उमा सिंह ने 73 दिनों में देश के 28 राज्यों की राजधानी का सफर साईकिल से पूरा किया है। ऐसा करनेवाले वे देश के एकमात्र साइकिलिस्ट हैं। इसके लिए उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। उमा ने अपनी यह यात्रा 10 फरवरी 2021 को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में पूरी की थी। जबकि, इसकी शुरुआत 30 नवंबर 2020 को लखनऊ से की थी।

अमृत महोत्सव पर कीर्तिमान
अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है किलिमंजारो। जिसकी ऊंचाई 19,434 फीट है। इस चोटी पर 15 अगस्त को सुबह 7 बजे उमा सिंह ने चढ़ाई पूरी की और तिरंगा लहराया। उन्होंने, पीर पंजाल श्रंखला की चढ़ाई पूरी की है और अब अगला अभियान माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने का है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.