राष्ट्रमंडल खेल : पांचवें दिन भारत ने टीटी और लॉन बाउल्स में जीता गोल्ड, बैडमिंटन में झटका सिल्वर

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पांचवें दिन भारत ने अपनी तालिका में दो स्वर्ण सहित कुल चार और पदक जोड़े।

87

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पांचवां दिन भारत के लिए एक और सफल और स्वर्णिम दिन था। पांचवें दिन भारत ने अपनी तालिका में दो स्वर्ण सहित कुल चार और पदक जोड़े। भारत के कुल मिलाकर 13 हो गए जिसमें 5 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।

लॉन बाउल्स में भारत ने रचा इतिहास, जीता स्वर्ण पदक
लवली चौबे, रूपा रानी टिर्की, पिंकी और नयनमोनी सैकिया की चौकड़ी ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका (17-10) को हराकर स्वर्ण पदक जीता। लॉन बाउल्स के खेल में यह देश का पहला पदक है।

भारोत्तोलन में भारत को एक और पदक
भारत के विकास ठाकुर ने पुरुषों की 96 किग्रा स्पर्धा में कुल 346 किग्रा (155 किग्रा स्नैच और 191 किग्रा क्लीन एंड जर्क) के साथ रजत पदक जीता। यह भारोत्तोलन में भारत का आठवां पदक है।

टेबल टेनिस में भारत ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता
भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने सिंगापुर को हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता। हालांकि, मिश्रित बैडमिंटन टीम गोल्ड कोस्ट 2018 की अपनी उपलब्धि को दोहरा नहीं पाई और टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

एथलेटिक्स में भी भारत का कमाल
वहीं, एथलेटिक्स में, मुरली श्रीशंकर और मोहम्मद अनीस याहिया ने पुरुषों की लंबी कूद के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। स्टार शॉटपुट खिलाड़ी मनप्रीत कौर ने भी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

तैराकी में भी रहा भारत का प्रदर्शन शानदार
पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक में, भारत के श्रीहरि नटराज ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय 2:00.84 के साथ किया और क्वालीफाइंग में नौवें स्थान पर रहे। वहीं, तैराक कुशाग्र रावत और अद्वैत पेज ने क्वालिफिकेशन में अंतिम दो स्थान हासिल कर पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल में जगह बनाई।

असफलता भी लगी हाथ
भारोत्तोलक पूनम यादव अपने तीन क्लीन एंड जर्क लिफ्टों में महिलाओं के 76 किग्रा वर्ग से खाली हाथ लौटीं। वहीं दुती चंद 100 मीटर रेस में चौथे स्थान पर रहीं, जबकि हॉकी में, भारत को महिला पूल ए मैच में इंग्लैंड से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा है। स्क्वैश में पुरुष एकल सेमीफाइनल में हार के बाद सौरव घोषाल कांस्य के लिए संघर्ष करेंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.