बैडमिंटन : महाराष्ट्र से यश्वी, फिज्जा और विनय जीते

योनेक्स सनराइज आल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो सौ से ज्यादा प्रतियोगिताएं हुईं। उमस भरी गर्मी के बीच खिलाड़ियों ने जमकर पसीने बहाए।

149

योनेक्स सनराइज आल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो सौ से ज्यादा प्रतियोगिताएं हुईं। उमस भरी गर्मी के बीच खिलाड़ियों ने जमकर पसीने बहाए। एकल मुकाबलों में महाराष्ट्र की यश्वी पटेल ने छत्तीसगढ़ की शुभांगी चौधरी को सीधे सेटों में हरा दिया। वहीं उत्तर प्रदेश के आदित्य यादव ने तमिलनाडू के गोपीनाथ सिंह को मात दे दी।

महाराष्ट्र के फिज्जा अकबानी और विनय पाटिल भी जीते
लखनऊ में चल रहे मैच में महाराष्ट्र के फिज्जा अकबानी ने हरियाणा के अक्षिता को 15-7, 15-8 से हराया, तमिलनाडू के लक्षा ने मध्य प्रदेश के नित्या को 15-10,12-15, 15-16 से हरा दिया। दिल्ली के मंजीत चतुर्वेदी ने पश्चिम बंगाल के रूपम मजूमदार को सीधे सेटों में 15-10, 15-6 से हराया। आसाम के गार्गी सैकिया ने कर्नाटक के एक्या सेट्टी को सीधे सेटों में 17-15, 15-6 से और उत्तराचंल के आदित्य कनवाल ने आध्रं प्रदेश के सेशु मदुगुला को 15-7, 13-15, 15-3 से हरा दिया। दिल्ली के अक्ष सिंह ने गोवा के हर्ष को सीधे सेटों में 15-10, 16-14 से, गुजरात क शनय पटेल ने दिल्ली के निशांत सहवाग को 15-8,15-5 से, महाराष्ट्र के विनय पाटिल ने हरियाणा के केशव को 15-17, 15-8, 15-7 से हराया।

वहीं कर्नाटक के इंदराज विनोट ने आंध्र प्रदेश के नागचैतन्य रेड्डी को 10-15, 15-10, 15-6 से हराया। दिल्ली के शाश्वत ने केरल के जावेद को 15-6, 12-15, 15-9 से, हरियाणा के वंशिका ने दिल्ली की वंशिका को सीधे सेटों में 15-2, 15-11 से, गुजरात के तनिश ने तमिलनाडू के सुहास को सीधे सेटो में 16-14, 15-9 से हराया।

यह भी पढ़ें – मध्य प्रदेश ने जीता जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.