
आइची-नगोया। भारत ने मंगलवार को मेजबान जापान को क्वार्टर फाइनल में 3-0 से हराकर एशियाई खेलों की पुरुष टीम बैडमिंटन स्पर्धा में अपना पदक पक्का कर लिया। लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी और आयुष शेट्टी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। (Asian Games 2026)
लक्ष्य सेन ने जापान के कोडाई नाराओका को तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। लक्ष्य को पहले गेम में 11-21 से हार मिली, लेकिन उन्होंने दूसरे गेम में शानदार वापसी करते हुए 19-4 की बढ़त बनाई और गेम 21-5 से अपने नाम कर मुकाबला निर्णायक गेम में पहुंचा दिया। (Asian Games 2026)
निर्णायक गेम में लक्ष्य एक समय 8-14 से पीछे थे, लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 19-19 से बराबर कर दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने लगातार दो अंक हासिल करते हुए गेम 21-19 से जीत लिया और भारत को बढ़त दिलाई। (Asian Games 2026)
इसके बाद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने जापान के होकी-कोबायाशी को 21-18, 24-22 से हराकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। भारतीय जोड़ी ने कड़े शुरुआती मुकाबले के बाद पहला गेम 21-18 से जीता। दूसरे गेम में दोनों जोड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और स्कोर 19-19 तथा 20-20 की बराबरी पर पहुंचा। हालांकि, सात्विक और चिराग ने दबाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए गेम 24-22 से अपने नाम कर लिया। (Asian Games 2026)
भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए एक और जीत की जरूरत थी और आयुष शेट्टी ने जापानी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ संयमित प्रदर्शन करते हुए यह काम पूरा किया। आयुष ने पहले गेम में 7-2 की बढ़त बनाई और इसे बढ़ाकर 16-5 कर दिया। उन्होंने पहला गेम 21-10 से जीत लिया। (Asian Games 2026)
दूसरे गेम में भी आयुष ने अपनी लय बरकरार रखी और 21-19 से गेम जीतकर भारत को 3-0 की जीत दिला दी।
यह भी पढ़ें: Asian Games Final: भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड मेडल, स्पिनरों ने बरपाया कहर
सेमीफाइनल में पहुंचते ही पक्का किया मेडल
इस जीत के साथ भारत ने पुरुष टीम बैडमिंटन स्पर्धा में पदक पक्का कर लिया है और टीम एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। (Asian Games 2026)
यह भी देखें
Join Our WhatsApp Community