पहली बार 11 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न! जानिये, सूची में किनके-किनके नाम

इस साल खेल रत्न पुरस्कार की घोषणा ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के कारण स्थगित कर दी गई थी। पिछले साल इस पुरस्कार से पांच खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया था।

96

टोक्यो ओलंपिक 2021 में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा को इस साल का मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिलेगा। नीरज के साथ ही इस सूची में टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक के सर्वश्रेष्ठ एथलीट भी शामिल हैं। महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज और फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री का भी नाम है। पहली बार 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार मिलेगा।

ये 11 खिलाड़ी बनेंगे खेल रत्न
भाला फेंक में खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, क्रिकेटर मिताली राज, फुटबॉलर सुनील छेत्री, पहलवान रवि दहिया, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश, बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत, सुमित अंतिल, अवनि लेखरा, कृष्णा नागर और एम नारवाल के नाम खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।

सूची में ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के एथलीट्स भी शामिल
इस साल खेल रत्न पुरस्कार की घोषणा ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के कारण स्थगित कर दी गई थी। पिछले साल इस पुरस्कार से पांच खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया था। इस बार इसमें ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के एथलीट्स भी  शामिल हैं। इसमें चार पदक विजेता शामिल हैं, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में देश को गौरवान्वित किया। टोक्यो पैरालिंपिक में पांच पदक विजेता हैं। राष्ट्रीय पुरस्कारों के चयन के लिए गठित समिति ने 11 खेल रत्न पुरस्कारों सहित 35 अर्जुन पुरस्कारों की भी घोषणा की है।

ये भी पढ़ेंः “स्वतंत्रता संग्राम के इस सच्चे नायक को मेरा नमन!” स्वातंत्र्यवीर सावरकर के प्रति कंगना ने जताई श्रद्धा

इन्होंने रचा इतिहास
23 वर्षीय भारतीय सैन्य अधिकारी नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर भाला फेंक कर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था। टोक्यो पैरालिंपिक की निशानेबाज अवनि लेखरा ने भारत के इतिहास में दूसरा व्यक्तिगत पदक जीता। उन्होंने एक ही प्रतियोगिता में दो पदक जीतकर इतिहास रच दिया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.